छावनी अस्पताल में मुफ्त हो डेंगू की जांच: शिविर लगाकर मरीजों का हो उपचार: डाॅ.अजय वाधवानी* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

छावनी अस्पताल में मुफ्त हो डेंगू की जांच: शिविर लगाकर मरीजों का हो उपचार: डाॅ.अजय वाधवानी*

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. चौपट सफाई व्यवस्था

और पर्याप्त मात्रा में दवा का छिड़काव ना होने के कारण सदर में डेंगू बेकाबू हो रहा है. हर वार्डों में लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं.

गरीबो के लिए डेंगू की जांच कराकर उसका मंहगा उपचार कराना किसी मुसीबत से कम नहीं है. मानव अधिकार और अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर

के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय वाधवानी ने शासकीय मोती लाल नेहरू चिकित्सालय सदर में डेंगू की जांच मुफ्त किए जाने की मांग की है. साथ ही छावनी प्रशासन से वार्डों में विशेष शिविर लगाए जाने को समय की जरूरत

बताया है, ताकि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोका जा सके. डाॅ. वाधवानी के मुताबिक केन्ट क्षेत्र में डेंगू को लेकर दहशत का माहौल है. लोगों में व्याप्त भय को दूर करने के लिए छावनी प्रशासन को बड़े पैमाने पर डेंगू विरोधी अभियान चलाना चाहिए.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]