तस्करों को पकड़ने टोल टैक्स नाके पर नारकोटिक्स टीम ने गोली चलाई, भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम। (ओमप्रकाश मालवीय) जिला मुख्यालय से महज 18 किमी दूर बिलपांक स्थित फोरलेन टोल नाके पर रविवार रात गोली चल गई। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया। बिलपांक थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पता चला कि सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स (CBN) मंदसौर की टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए गोलियां चलाई। गोली चलने से तस्करों की कार का रेडियटर फट गया।.दरअसल मामला यह है कि कि सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स (CBN) मंदसौर की टीम को सूचना मिली थी एक कार में डोडा चूरा भरकर ले जाया जा रहा है। टीम के 10 से 15 अधिकारी दो अलग-अलग गाड़ियों में तस्करों की कार का पीछा करते हुए बिलपांक टोल नाके पर पहुंचे। तस्करों की कार को ओवरटेक कर टीम के अधिकारियों ने आगे व पीछे उनकी गाड़ियां व तस्करों का पकड़ा।.बताया जा रहा है तस्करों के पास क्रेटा कार थी। जिसमें डोडाचूरा भरा हुआ था। बाद में अधिकारी कार में सवार दोनों तस्करों को व कार को अपने साथ ले गए। इस संबंध में सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स टीम के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा। लेकिन नहीं हो पा पाया।.बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि तस्करों का पीछा करते हुए सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स (CBN) मंदसौर के अधिकारी आए थे। कार में सवार दो लोगों को अपने साथ ले गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

