100.से अधिक स्थान पर श्री गणेश प्रतिमा का होगा एकत्रीकरण – श्रद्धालु अपने हाथों से पर्यावरण हितैषी कुंड में माटी के श्री गणेश प्रतिमा का करेंगे विसर्जन* इंदौर ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
*नई तकनीक से ही होगा ससम्मान श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन*
*निगम वर्कशॉप में बनी हायड्रोलिक प्लेटफार्म में प्रतिमाऐं रखकर 18 सितंबर सुबह 10:00 बजे किया जावेगा विजर्सन*
*
100.से अधिक स्थान पर श्री गणेश प्रतिमा का होगा एकत्रीकरण – श्रद्धालु अपने हाथों से पर्यावरण हितैषी कुंड में माटी के श्री गणेश प्रतिमा का करेंगे विसर्जन*
इंदौर । सामान्य प्रशासन प्रभारी एवं श्री गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष श्री नंदकिशोर पांडे ने बताया कि महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा धार रोड जवाहर टेकरी स्थित गिटटी खदान में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं झांकी मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री राकेश जैन, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री जीतू यादव, श्री अभिषेक शर्मा बबलू पार्षदगण, अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री श्री डी आर लोधी, वर्कशॉप प्रभारी श्री मनीष पांडे व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो से निगम द्वारा एकत्रित श्री गणेश प्रतिमाओ का धार रोड जवाहर टेकरी गिटटी खदान में वर्षाकाल के दौरान एकत्रित वर्षाजल में विधि-विधान से 18 सितंबर प्रातः 10:00 बजे ससम्मान विसर्जन किया जाने के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा शहर से एकत्रित प्रतिमा का विधि विधान से पुजन-अर्चन कर एकत्रित वर्षाजल में विसर्जन करने के संबध में विभागीय अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
*विद्युत प्रभारी श्री जीतू यादव* ने बताया कि महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा अनंत चतुर्दशी पर इंदौर शहर में निकलने वाले झांकी मार्ग का निरीक्षण किया गया। विद्युत प्रभारी श्री जीतू यादव ने बताया कि इंदौर में परंपरा अनुसार कल 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री गणेश विसर्जन चल समारोह शहर के मध्य क्षेत्र में निकल जाएगा, शहर की इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की सुरक्षा की दृष्टि से 125 से अधिक सीसीटीवी कैमरे झांकी मार्ग पर लगाए गए हैं, झांकी मार्ग पर विशेष प्रकाश व्यवस्था के क्रम में 5000 हैलोजन एवं 1500 से अधिक मेटल लाइट लगाई गई है जिससे पूरा झांकी मार्ग जगमगा उठा है।
*जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू* ने बताया महापौर श्री भार्गव ने कहा कि श्री गणेश प्रतिमा का जिस प्रकार से सम्मान नगर निगम द्वारा 100 से अधिक स्थानों पर श्री गणेश प्रतिमा का एकत्रितकरण जा रहा है एवं विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए पर्यावरण हितैषी कुंड में भी नागरिकों द्वारा माटी के श्री गणेश का विसर्जन किया जा रहा है ऐसी समस्त प्रतिमाओं को ससम्मान एकत्रित किया जाकर उसी प्रकार से सम्मान विजर्सन किया जावे, इसके लिये वर्कशॉप प्रभारी श्री मनीष पांडे के निर्देशन में निगम वर्कशॉप के इंजीनियरो व कर्मचारियो के माध्यम से एक हायड्रोलिक प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है।
विदित हो कि पूर्व वर्ष में भी वर्कशॉप में नई तकनीक से हायड्रोलिक प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है, उक्त प्लेटफार्म में सर्वप्रथम एकत्रित श्री गणेश प्रतिमा को रखा जावेगा, उसके पश्चात हायड्रोलिक प्लेटफार्म को मशीन के माध्यम से एकत्रित वर्षाजल में उतारा जावेगा, जब हायड्रोलिक प्लेटफार्म जल के सतह पर अंदर की ओर जावेगा तो उक्त हायड्रोलिक प्लेटफार्म का निचला हिस्सा कन्ट्रोल सिस्टम सेे खुल जावेगा और उक्त हायड्रोलिक प्लेटफार्म में रखी श्री गणेश प्रतिमाऐं तालाब की सतह में पानी में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जित हो जावेगी। उक्त विजर्सन में किसी भी प्रकार से श्री गणेश प्रतिमाओ को हाथो से विजर्सन ना करते हुए, हायड्रोलिक प्लेटफार्म की नई तकनी से विसर्जन किया जावेगा।
*श्री गणेश विसर्जन हेतु स्थान*
जलकार्य प्रभारी श्री अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर दिनांक 17 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दिनांक 18 सिंतंबर सुबह 10 बजे तक श्री गणेश प्रतिमा के एकत्रितकरण की व्यवस्थाऐं की गई है, जिनमें बडा गणपति चौराहा पार्षद कार्यालय के पास, खडे गणपति मंदिर के पास, बाणेश्वर कुण्ड, सरकारी स्कुल अखाडे के पास शांति गैस एजेंसी के सामने, छोटा बांगडदा सरकार स्कुल के पास, झोनल कार्यालय 01 नहनील भवन, काटजु कालोनी प्रेस प्रकाश आश्रम के पास, बियाबानी चौराहा, मालगंज के पास टेम्पो स्टेण्ड, प्रफुल्ल टॉकिज, जिला अस्पताल के पास धार रोड, विश्रांति चौराहे, नगर निगम गेट शारदा कुंज होटल के सामने, सदर बाजार पानी की टंकी के सामनवे, भागीरथपुरा पानी की टंकी, महाराणा प्रताप नगर पानी की टंकी, महाराणा प्रताप झोनल कार्यालय स्कीम नंबर 51, कुशवाह नगर मुंशी जी की प्रतिमा, पटेल मार्केट गौरी नगर, परदेशीपुरा, मजदुर चौक बजरंग नगर, सुखलिया पानी की टंकी, सुभाष नगर पानी की टंकी, पाटनीपुरा मेनरोड, झोनल कार्यालय परिसर झोन 7, टेम्पो स्टेण्ड, सीएम सुखलिया, खालसा चौक निरंजनपुर, भमोरी प्लाजा, बर्फानी धाम पानी की टंकी, महालक्ष्मी नगर गेट के पास यश गार्डन के बाहर, विजय नगर झोनल कार्यालय विजय नगर चौराहा, एलआईजी थाने के सामने, जीर्ण माता मंदिर के पास, एमआईजी चौराहा गुरूद्वारे के पास, लक्ष्मी मेमोरियल पुलिया, झोनल कार्यालय झोन 9, मालवा मिल चौराहा सुरेश नमकीन, काली मंदिर खजराना रोड, साकेत क्लब साकेत नगर, वार्ड 43 कार्यालय अनुप नगर, गीता भवन चौराहा मंदिर के सामने, पिंक सिटी सर्विस रोड, हाट बाजार ढक्कन वाला कुंआ, खातीपुरा पुलिस चौकी, झोनल कार्यालय झोन 11 एबी रोड, हरसिद्धी माता मंदिर के पास, जबरन कालोनी सोनकर धर्मषाला के सामने, गाडी अडडा चौराहा, सिंधी कालोनी दशमेर द्वार के सामने, लाडकाना धर्मशाला के सामने, पिपल्याहाना रिजनल पार्क, तेजाजी चौक पालदा, बिलावली तालाब, महिला पॉलिटेक्नीकल कॉलेज राजेन्द्र नगर, हवा बंगला झोन कार्यालय गेट, विकास टेडर्स वाईन शॉप के सामने, ग्वाला कालोनी बगीचे के गेट पास, दशहरा मैदान पानी की टंकी, रंजीत हनुमान मंदिर, सिरपुर कालोनी बडा तालाब चढाव के पास, कालोनी नगर बीएसएफ पानी की टंकी, झोन परिसर झोन 16, एरोडम थाने के पीछे 60 फीट रोड, बिजासन मंदिर तालाब, मंगल पाण्डे गेट के पास ग्राम बडा बांगडदा, झोनल कार्यालय झोन 17, टिगरिया बादशाह तालाब, रेवती तालाब, एमआर 10 चौराहा, मुसाखेडी चौराहा शिव मंदिर नगर, झोनल कार्यालय झोन 18 राम मंदिर टेम्पो स्टेण्ड मुसाखेडी, अग्रसेन चौराहा मोरनी साडी के सामने, नवलखा तीन इमली चौराहा, होलकर प्रतिमा बंगाली चौराहा, वैभव नगर नेमा कुल्फी, पिपल्याहाना तालाब के पास, स्कुल नंबर 128 डेली कालेज एमपीईबी झोन के सामने, बिचोली हप्सी गैस गोडाडन के पास, सुखदेव नगर 60 फीट रोड, राज नगर नगीन नगर के पास, मल्हारगंज थाने के पास, बाबुघनश्याम दास नगर, राम मंदिर राजेन्द्र नगर, अन्नपुर्णा तालाब वरिष्ठ उद्यान, मेदांता हॉस्पिटल के सामने, लसुडिया चांदा पेटोल पंप के पास, वार्ड क्रार्यालय वार्ड क्रमंाक 36, समर्क पार्क चौराहे पर पर श्री गणेश प्रतिमा का एकत्रितकरण किया जावेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

