जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तथा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सनातन धर्म तत्वज्ञान सत्संग हुआ संपन्न – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल तथा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सनातन धर्म तत्वज्ञान सत्संग हुआ संपन्न

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के तत्वावधान में कबीर परमेश्वर पंथी जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में दिनांक 15 सितंबर, रविवार को एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह सत्संग मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम और बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के सेठी नगर स्थित कन्हैया परिसर में आयोजित किया गया।

उक्त जानकारी भक्त मुकेश दास देवल ने देते हुए बताया कि

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक तत्वज्ञान को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों को दूर करने के लिए समाज सुधारक विचार प्रस्तुत करना था। संत रामपाल जी महाराज ने एल ई डी प्रोजेक्टर के माध्यम से गीता, वेद, कुरान शरीफ और बाइबिल जैसे धर्म ग्रंथों के सत्य को उजागर किया और इस बात पर जोर दिया कि सत भक्ति के माध्यम से ही मानव जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक ज्ञान ही समाज को सही मार्गदर्शन दे सकता है।

 

इस सत्संग में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जो दूर-दूर से आए थे। श्रद्धालुओं ने संत रामपाल जी महाराज के विचारों को सुनकर आध्यात्मिक शांति और जीवन का सही मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

भवदीय

 भक्त मुकेश दास देवल।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754