*पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो की यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण* रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो की यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण* रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलामजनसंवाद कर लोगो की समस्याएं सुनी, सुझाव मांगकर निराकरण हेतु निर्देश जारी किए

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिदिन थाना चौकी का निरीक्षण करने, पुलिस व जनता के मध्य सामंजस्य बढ़ाने हेतु क्षेत्र के जनता से सीधे संवाद करने एवं शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु एक दिवस एक रोड जैसे अभियान चलाए जा रहे है। 

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक आज शहर के प्रमुख मार्गो के भ्रमण पर निकले। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे एक दिवस एक रोड अभियान के अंतर्गत मार्ग की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।तथा शहर के विभिन्न व्यस्ततम मार्ग राम मंदिर, नाहरपुरा, माणकचौक, घास बाजार, आदि क्षेत्र का भ्रमण किया। आगामी नवरात्रि आदि त्यौहार के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात डायवर्शन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियमों के पालन करवाए जाने आदि के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा डीएसपी यातायात को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

             भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक माणकचौक थाने पहुंचे थाना निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहर के आम लोगों के साथ जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं जानी तथा लोगों से समस्याओं के सुधार हेतु सुझाव मांगे। आगामी नवरात्रि आदि त्योहारों को आपसी सामंजस्य, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]