*घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी* सूत्र. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी* सूत्र.

😊 Please Share This News 😊

 *मृतकों के परिजनों और घायलों को आरबीसी 6(4) के तहत दी जाएगी आर्थिक सहायता* 

—- 

उज्जैन 27 सितम्बर,2024/महाराजवाड़ा स्कूल के पास हुई दीवार गिरने की दुर्घटना पर संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता , पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने चरक अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

   कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल के पास बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा गिरने से 4 लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसे तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन कर जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य 2 लोगों को उपचार के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों और घायलों को आरबीसी 6(4) के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन श्री ए के पटेल ने बताया कि दीवार दुर्घटना में घायल ग्राम उज्जैनिया की शारदा बाई ( उम्र 40) और जयसिंहपुरा उज्जैन की रूही उम्र (3) को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन उम्र 22 साल और शिवशक्ति नगर के श्री अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हुई है।शाहनवाज खान. की विशेष ख़बर..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754