*मुत्रालय का पत्थर टुटने के कारण गंदगी से नागरिक परेशान, नगर पालिका का नहीं ध्यान,*सूत्र – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*मुत्रालय का पत्थर टुटने के कारण गंदगी से नागरिक परेशान, नगर पालिका का नहीं ध्यान,*सूत्र

😊 Please Share This News 😊

नीमच । नीमच सिटी स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास जो सार्वजनिक मूत्रालय वर्षों पुराना निर्मित है उसमें इतनी गंदगी है कि उसमें लघु शंका करना तो दूर वहां 10 फीट दूर से निकलने पर भी मुंह पर रुमाल लगाकर निकालना पड़ता है ।क्षेत्र वासियों ने बताया कि कई बार नगर पालिका प्रशासन को इस मुत्रालय की टुटी फर्शी बदल कर नई फर्शी लगाने की मांग की गई। यदि पत्थर बदल जाय‌ तो सफाई हो सकती है इसके लिए अवगत कराया गया लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई प्रारंभ नहीं की गई है क्षेत्रीय पार्षद को भी अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने भी अधिकारियों का अवगत कराया उसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई है क्षेत्र वासियों ने बताया कि यह शौचालय खराब होने के कारण लोग वर्धमान जैन स्थानक धर्मशाला मांगलिक भवन द्वार के पास गंदगी फैला रहे हैं। इस कारण यहां गंदगी फैल रही है। नपाअध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ से मांग की है कि शीघ्र ही उक्त मुत्रालय की खराब पत्थर( फरशी) बदलकर नई लगवाई जाए ताकि गंदगी समाप्त हो सके या इसका पुनर्निर्माण करवाया जाय ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। नागरिकों ने कहा कि यदि शीघ्र की समस्या का निराकरण नहीं होता तो नागरिकों को मजबूर जिला कलेक्टर जनसुनवाई व सीएम हेल्पलाइन में कारवाई के लिए जाने को मजबूर होना पड़ेगा।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754