रतलाम एसपी कार्यालय मेंजिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम एसपी कार्यालय मेंजिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 01 अक्टूबर 2024/ जिला शांति समिति की बैठक बैठक में त्योहारों के दौरान प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समस्त सदस्यों के सहयोग से आगामी त्यौहारो के शांतिपूर्ण आयोजन की बात कही। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने त्योहार के आयोजन के दौरान पुख्ता सुरक्षा एवं पुलिस तैनाती के संबंध में जानकारी दी। त्यौहारों के सुचारू आयोजन हेतु सदस्यों द्वारा अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में दिए गए। 

नवरात्रि पर्व पर गरबा पांडालों में सी.सी टी.वी. कैमरे लगाने तथा आयोजन समिति द्वारा माताजी की प्रतिमा क्षैत्र की सुरक्षा करने, ध्वनि विस्तार संबंधी सर्वाच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करने ,धार्मिक रेकार्डिंग बजाने के निर्देश दिये ताकि त्यौहारों को शांतिपूर्ण तथा परम्पराओं के अनुरूप मनाया जा सके। विद्युत वितरण कंपनी को सतत विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। साथ ही रतलाम सहित जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर सर्वेक्षण करके लटकते, झूलते तारों, सड़े हुए बिजली खंभों को हटाने, दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

स्कूलों में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें समीक्षा के साथ विस्तृत रूप से आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग ने चेक लिस्ट तैयार की है, आयोजक चेक लिस्ट अनुसार निर्देशों का पालन करेंगे। संवेदनशील स्थलों पर निरीक्षण करके उचित निर्णय लिए जाएंगे। शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। कहा कि आयोजन से यातायात बाधित न हो, किसी को परेशानी नहीं होना चाहिए, व्यवस्था उतम रहेगी। राम मंदिर क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी दिया गया। माताजी की प्रतिमा विसर्जन, दशहरे पर रावण दहन की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]