जीना तो उसी का जीना है जो वतन पर मरना जाने, डॉ. मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
क्रांतिकारी अमर शहीद अशफ़ाकउल्ला की 124 वी जयंती पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद पार्क स्थित अमर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया
एवं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों का स्मरण किया गया l. संस्था अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संयोजक सैयद उस्मान हसन ने जानकारी देते हो बताया देश के महान सपूत अमर शहीद अशफाक उल्ला की 124वीं जयंती पर संस्था द्वारा शहीद पार्क स्थित शहिद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली सभी वीरों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l शहर के ख्यात नाम गायक डॉ. तेज कुमार मालवीय ने शहिद अशफ़ाकउल्ला और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए” जीना तो उसी का जीना है जो वतन पर मरना जाने; गीत प्रस्तुत कर महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की l समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने शहिद अशफ़ाकउल्ला को याद करते हुए कहा आज ही के दिन 22 अक्टूबर 1900 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अशफाक उल्ला खान का जन्म हुआ आप शुरू से ही महात्मा गांधी से प्रभावित थे और अंग्रेजों के खिलाफ देश के स्वतंत्रता आंदोलन में आप भाग लेते रहे l बाद में जब गांधी जी ने आंदोलन रद्द कर दिया तो अपने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और रामप्रसाद बिस्मिल के साथ मिलकर ब्रिटिश सरकार का खजाना लूट लिया जिससे अंग्रेज सरकार जुल्म और बर्बरता पर उतर आई और आपको और आपके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया आपको प्रलोभन दिया गया कि आप अपने साथी क्रांतिकारियों के खिलाफ गवाही दे दे तो आपको छोड़ दिया जाएगा लेकिन आपने मातृभूमि और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देना पसंद की और आप मात्र 27 वर्ष की उम्र में देश के लिए बलिदान देकर अमर हो गए l आज अशफ़ाकउल्ला और देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी वीरों को याद कर कर आज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं l देश के लिए देश की आजादी के लिए लाखों नौजवानों महिलाओं, वृद्धो ने अपनी जान और माल का कुर्बानी दी जिसके कारण आज हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं ऐसे महान वीरों को देश कभी भुला नहीं पाएगा l अमर शहीदों को मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य आज इकबाल हुसैन ,जगन्नाथ अष्टकर, एडवोकेट आजम बैग, शकीर शेख, डॉ. शकील अंसारी, राजेश अग्रवाल , जाहिद नूर एडवोकेट,सामाजिक कार्यकर्ता रईस अहमद, धर्मेंद्र राठौर , शरीफ खा ,आजम खान शिक्षाविद सादिक मंसूरी, कमर अली ने शहीदों का स्मरण कर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं संयुक्त सचिव सऊद नागोरी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

