*प्रदेश कांग्रेस में उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं हरीश चौधरी*   *पदभार ग्रहण में उमड़े कांग्रेसी*     *तालिब हुसैन*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*प्रदेश कांग्रेस में उम्मीद की नई किरण लेकर आए हैं हरीश चौधरी*   *पदभार ग्रहण में उमड़े कांग्रेसी*     *तालिब हुसैन* 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर/भोपाल. बुरे दौर से गुज़र रही कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी है. सूबे में बिखरे संगठन को सहेजने और गुटबाजी को खत्म करने की उम्मीद के साथ दिग्गज नेता हरीश चौधरी को एमपी का प्रभारी बनाया गया है जिन्होंने धूम धाम के साथ भोपाल में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति लाल भूरिया, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, अजय सिंह राहुल सहित कई वक्ताओं ने प्रदेश से आए कांग्रेस के पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया. नवनियुक्त प्रभारी ने अपने भाषण से सबको चौंका दिया. उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कांग्रेस को संगठित व सुदृढ़ करने के लिए ज्ञान देने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि ईमानदारी तथा निष्ठा के साथ हम सबको अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह करना चाहिए. बताते चलें कि हरीश ने नेताओं को यह भी हिदायत दे डाली कि दिल्ली आकर उनसे अकेले में मिलने की कोशिश ना करें. 

 *हरीश उम्मीद पर खरे उतरेंगे:कदीर सोनी* 

भोपाल में हरीश चौधरी के पदभार ग्रहण समारोह में जबलपुर से कई नेता शामिल हुए.वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य मुहम्मद कदीर सोनी ने बातचीत के दौरान कहा नए प्रभारी हरीश चौधरी मंझे हुए कुशल नेता हैं, पार्टी हाईकमान ने उन्हें जिन उम्मीदों के साथ एमपी भेजा है, निश्चित रूप से वह उन पर खरा उतरेंगे. 

 *बिखरे संगठन को संवारने की चुनौती* 

हरीश ने फर्स्ट “इम्प्रेशन इज़ दा लास्ट इम्प्रेशन” की तर्ज पर अपने तेवरो से यह संदेश दे दिया है कि वह व्यक्तिगत रूप से किसी से मिलना पसंद नहीं करेंगे. एक तरह से उनका संदेश उन क्षत्रपों के लिए है जिन्होंने कांग्रेस को अपनी बपौती समझ रखा है. बहरेहाल अब देखना यह है कि कांग्रेस के कमज़ोर ढांचे और गुटों में विभाजित पार्टी को नए प्रभारी किस तरह मजबूत और संगठित कर पायेंगे..?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754