शाजापुर अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) का 11 वा राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|
#किस्मत न्यूज
ओमप्रकाश मालवीय
शाजापुर। अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) का 11वां राष्ट्रीय अधिवेशन शाजापुर का आयोजन दुपाड़ा रोड स्थित निजी गार्डन में किया गया था, जिसमें अखिल भारतीय बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल बाछेर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेश के समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी, मेधावी छात्र-छात्राएं, उन्नत शील कृषक, सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी, विचारक चिंतक समाजसेवी, राजनेतिक क्षेत्र के लोग, और समाजिक क्रांतिकारी शामिल थे मीडिया प्रभारी दिलीप सौराष्ट्रीय ने बताया कि समाज में चली आ रही कुरीतियों को दूर करने सहित विभिन्नमुद्दों पर चर्चा की गई जिससे समाज का उत्थान पर चर्चा की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम सौराष्ट्रीय ने की, जबकि संचालन भंवर लाल सौराष्ट्रीय ने किया। इस अवसर पर राधा किशन, मालवीय, रंजना वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, राधेश्याम
सौराष्ट्रीय जिला अध्यक्ष, भंवर लाल सौराष्ट्रीय, संतोष सांवले, राजेश सौराष्ट्रीय, दिनेश सिंदल, राजेश गोयल, हरीश चौहान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, बद्रीलाल सौराष्ट्रीय (से नि कृषि वि अधिकारी), लक्ष्मी चंद्र सौराष्ट्रीय, के आर परमार, राधा मालवीय उज्जैन जनपद पंचायत सदस्य, के साथ बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना और समाज के विकास के लिए एकजुट करना एवं समाजिक कुरीतियों को दूर करना था
बाबूलाल बाछेर अभा बलाई महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान।
_ डॉक्टर अंजना महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

