100 दिवसीय नि क्षय शिविर अभियान के अंतर्गत निशुल्क एक्स रे करने के लिए 10 प्राइवेट संस्थानों को चिन्हित किया गया।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

100 दिवसीय नि क्षय शिविर अभियान के अंतर्गत निशुल्क एक्स रे करने के लिए 10 प्राइवेट संस्थानों को चिन्हित किया गया। 

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम दिनांक 3 मार्च 2025। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देश पर 100 दिवसीय नि क्षय शिविर अभियान के अंतर्गत रतलाम जिले में लगभग चार लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर टी बी के पॉजिटिव मरीज ढूंढने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 90% लोगों को एक्स रे परीक्षण करके खोजा जाना है , तथा 10% लोगों को सी बी नॉट मशीन से जांच कर पॉजिटिव मरीजो की पहचान की जाना है। इसके लिए राज्य कार्यालय के प्राप्त निर्देशानुसार जिले में कुल 10 निजी प्राइवेट संस्थानों का चिन्हांकन सी एम एच ओ कार्यालय द्वारा किया गया । इनमें रतलाम जिले में। के के शाह हॉस्पिटल लिमिटेड 124 काटजू नगर रतलाम , चेस्ट सेंटर 97 ए शास्त्री नगर, रतलाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शास्त्री नगर रतलाम , जैन दिवाकर श्री अरविंदो हॉस्पिटल सागौद रोड रतलाम , आयुष्मान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर महू नीमच रोड कृषि उपज मंडी के पास रतलाम , भदोरिया डायग्नोसिस सेंटर पोस्ट ऑफिस रोड रतलाम , मुकुंद इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर 10 फ्रीगंज दो बत्ती रोड के पास रतलाम , जी डी हॉस्पिटल 80 फीट रोड रत्नपुरी रतलाम, प्रीति सीटी स्कैन सेंटर एंड प्राइवेट लिमिटेड शास्त्री नगर रतलाम , विजन डायग्नोस्टिक सेंटर 167 गली नंबर 5 कस्तूरबा नगर रतलाम द्वारा दी गई सहमति के आधार पर निशुल्क एक्सरे करने हेतु मान्यता प्रदान की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर ने बताया कि निजी संस्थानों पर एक्सरे कराने के लिए मरीज को सर्वप्रथम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जैसे जिला चिकित्सालय या सिविल अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या संजीवनी क्लिनिक अथवा उप स्वास्थ्य केंद्र में अपना प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण कराना होता है। यहां मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा लिखे परामर्श के आधार पर टी बी के संदिग्ध मरीज का निशुल्क एक्स रे इन प्राइवेट एक्स-रे करने वालों के यहां कराया जा सकता है। निजी एक्स-रे संस्थान पर मरीज को किसी भी प्रकार की कोई राशि का भुगतान नहीं करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा संबंधित एक्सरे करने वाले निजी संस्थाओं को एक्स रे फिल्म के साथ रिपोर्ट देने की स्थिति में 90 रुपए तथा बिना एक्स रे फिल्म के साथ केवल एक्सरे रिपोर्ट देने पर 70 रूपये राशि का भुगतान सीधे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए प्राइवेट संस्थानों द्वारा मरीज के सराय संबंधी रिपोर्ट की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी तथा इस रिपोर्ट के आधार पर वेरिफिकेशन करते हुए संबंधित एक्सरे करने वाली संस्था को भुगतान किया जाएगा। 

 

जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर अभिषेक अरोरा ने बताया कि तब के मुख्य लक्षण 15 दिन से अधिक की खांसी , शाम को लगातार बना रहने वाला बुखार, वजन में कमी, भूख न लगना आदि मुख्य है। ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में मरीज के एक्सरे करने के लिए 2 निक्षय वाहन तैयार किए गए हैं। यह वाहन एक्स रे उपकरणों की सुविधा से पूरी तरह लैस हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर लगने वाले शिविरों में उपस्थित लोगों का वहीं पर निशुल्क एक्स रे करके टी बी के नए पॉजिटिव मरीज की खोज की जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा टी बी के मरीजों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत उनके उचित पोषण आहार के लिए 1000 रुपए प्रति माह की राशि 1 नवंबर 2024 से प्रदान की जा रही है। यह राशि मरीज को सीधे उनके खाते में प्रदान की जा रही है। 

 

नि क्षय पोषण मित्र योजना में टी बी के पॉजिटिव मरीजों को गोद लेकर छः माह तक निशुल्क पोषण आहार दिया जा रहा है। रतलाम जिले में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गण मान्य नागरिक नि क्षय मित्र बनकर टी बी के पॉजिटिव मरीजों को अपनी और से स्वयं के व्यय पर पोषण टोकरी अर्थात फूड बॉस्केट प्रदान कर रहे है। इस टोकरी में 5 किलो आटा, 1 किलो मूंगफली, 1 किलो सीके चने, 1 किलो तुअर या मूंग दाल, उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन युक्तपोषण आहार प्रदान किया जा रहा है। अभियान में कोई भी व्यक्ति नि क्षय मित्र बनकर अपने हाथों से पोषण टोकरी प्रदान कर सकते हैं। 7 दिसंबर 2024 से अब तक 192 लोग नि क्षय मित्र बन चुके हैं। कुल 1530 लोगों को पोषण टोकरी प्रदान की जाना है। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने अधिक से अधिक लोगों को नि क्षय मित्र बनने का अनुरोध किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]