*”मुख्यमंत्री,लाडली लक्ष्मी योजना,उत्सव”* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*”मुख्यमंत्री,लाडली लक्ष्मी योजना,उत्सव”*

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम, महिला बाल विकास द्वारा आयोजित लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में ग्राम के शासकीय विद्यालय प्रीतमनगर में अध्ययनरत छात्राओं का जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के बारे ने जानकारी देती हुए शिक्षक रितेश पंवार ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार तय कार्यक्रम में 2 मई को “लाडली लक्ष्मी उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं, जिसमें जिले की विभिन्न गतिविधियों में जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने पर महिला बाल विकास द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बेटियों का प्रतिभा सम्मान किया जाता हैं।

प्रभारी प्राचार्य प्रशांत परासिया ने बताया कि सत्र 2024 -25 में संस्था के छात्रों ने जिला, संभाग और राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए संस्था का नाम रोशन किया हैं।

लाडली लक्ष्मी उत्सव में पेंच अभ्यारण में मोगली उत्सव अंतर्गत जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए पायल जाधव और वीर गाथा 3.0 में राज्य स्तर पर चयनित अक्षरा सोनगरा को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, अंकिता पंड्या सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित विभिन्न संस्थाओं के कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]