*हाथरस के किसान के खाते में आई अनजानी रकम, पुलिस और बैंक प्रशासन में मच गई हड़कंप*
|
😊 Please Share This News 😊
|
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद तहसील के गांव मिढ़ावली में एक किसान के खाते में अचानक इतनी बड़ी रकम आ गई कि इसे देखकर उसके होश उड़ गए। अजीत नामक किसान के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में लगभग 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ रुपये जमा हो गए। इतनी बड़ी रकम देखकर वह पूरी तरह से हैरान हो गया और इसके बाद उसने बैंक व पुलिस को सूचित किया।
पत्रकार ओम parkash मालवीय ne bataya की
*किसान के खाते में अनगिनत रकम, बैंक ने की तुरंत कार्रवाई*
अजीत ने बताया कि जब उसने अपने खाते का बैलेंस चेक किया, तो उसे आश्चर्यचकित करने वाली राशि दिखाई दी। इतनी बड़ी रकम को देखकर उसे समझ नहीं आया कि आखिर यह कैसे हुआ। उसने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया, और पुलिस ने तत्परता से मामले की जानकारी एयरटेल पेमेंट बैंक को दी। बैंक की प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम हो सकता है।
*खाता हुआ फ्रिज, साइबर क्राइम पर बनी जांच की संभावना*
किसान अजीत ने अपनी चिंता जताई कि यह रकम उसके खाते में साइबर अपराधियों द्वारा डाली गई हो सकती है। इसकी जानकारी मिलने के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक ने सुरक्षा के लिहाज से उसके खाते को फिलहाल फ्रीज कर दिया है। बैंक ने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और साइबर क्राइम सेल को भी सूचित किया गया है।
*क्या यह घटना साइबर क्राइम का हिस्सा है?*
इस घटना ने एक बार फिर साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को उजागर किया है। हालांकि बैंक अधिकारियों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया, लेकिन किसान के लिए यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके साथ कोई धोखाधड़ी न हो और उसकी मेहनत से कमाई हुई रकम सुरक्षित रहे सूत्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

