रतलाम शहर में पिछले एक सप्ताह में 09 नाबालिको को अवैध हथियार के साथ पकड़ा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम शहर में पिछले एक सप्ताह में 09 नाबालिको को अवैध हथियार के साथ पकड़ा

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर में नाबालिको अवैध हथियार चाकू छुरे के साथ घूमने की शिकायतें मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के चारों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विशेषकर बेवजह घूमने वाले लोगों विशेषकर नाबालिको की भी चेकिंग की गई। 

       चेकिंग के दौरान पिछले 07 दिनों में शहर में 09 नाबालिको को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना स्टेशन रोड पुलिस आज चेकिंग के दौरान परदेसीपुरा इंदौर के रहने वाले तीन नाबालिक बालकों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा है, *उक्त तीनों बालकों को चिता 06 आरक्षक लोकेंद्र सोनी एवं आरक्षक पवन शर्मा के द्वारा दिलबहार चौराहा पर पकड़ा गया* तीनों नाबालिक बालकों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है ।

     थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा पिछले सप्ताह में 03 नाबालिको को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

     थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा 03 नाबालिको को अवैध हथियार के साथ पकड़ा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754