*जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा देश और सेना के साथ पूर्ण एकजुटता की घोषणा* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा देश और सेना के साथ पूर्ण एकजुटता की घोषणा*

😊 Please Share This News 😊

*नई दिल्ली, 7 मईः जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकती। यदि पाकिस्तान की ओर से कोई युद्ध थोपने की कोशिश की जाती है, तो हम स्पष्ट और दो टूक शब्दों में यह ऐलान करते हैं कि पूरा देश, सभी धर्मों के लोग और विशेष रूप से मुसलमान, अपनी सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।*

 

*भारत हमारा वतन है, इसकी रक्षा करना हमारी राष्ट्रीय और संवैधानिक जिम्मेदारी है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने हमेशा देशभक्ति, शांति और एकता का संदेश दिया है और आज जब हमारी सीमाओं पर खतरा मंडरा रहा है, तो हम अपनी सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की घोषणा करते हैं।*

 

*मौलाना मदनी ने कहा कि हम हर स्तर पर देश में एकता, धैर्य और बलिदान की भावना को बढ़ावा देंगे। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह दुश्मन की हर आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे। हम दुश्मनों को यह स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि भारत एक एकजुट राष्ट्र की तरह हर कीमत पर अपने वतन की रक्षा करेगा।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754