आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं और सतर्कता को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं और सतर्कता को लेकर विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक 

😊 Please Share This News 😊

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 10 मई 2025/ जिले की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं और सतर्कता को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जिले में सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कर ली जाए। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओ को और अधिक मजबूत कर ले। वर्तमान हालातो को देखते हुए जिले में पूरी सतर्कता रखी जाए। पुलिस, राजस्व सहित सभी विभाग आपसी समन्वय रखकर कार्य करे तथा अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक एहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू करे। सभी विभाग परस्पर तालमेल रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

 

कलेक्टर द्वारा बताया गया कि नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े विभाग के अधिकारी और फील्ड अमला किसी प्रकार के अवकाश पर नहीं जाए तथा नागरिक सुविधाओं को सुचारू रखने में तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि जिले के नागरिक सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे, न ही भ्रामक जानकारी पोस्ट, कमेंट और शेयर करे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को ओर अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दे तथा सोशल मीडिया पर नकारात्मकता फैलाने वाली पोस्ट को रीपोस्ट, कमेंट, शेयर न करे। उन्होंने सभी विभाग प्रमुख से कहा कि जागरुक होकर अपने दायित्वो का निर्वहन करे। होटल लॉज में रुकने वाले व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी ली जाए। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी श्री राकेश खाखा, समस्त एसडीएम, तहसीलदार,सीएसपी,एसडीओपी एवं सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754