*थाना कालूखेड़ा जिला रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थ डाडाचुरा तस्कर को किया गिरफ्तार*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
*40 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाडचूरा सहित स्विफ्ट कार जप्त*
*घटना का विवरण–* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा जिले मे मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाका व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मों के मार्गदर्शन मे मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त का पालन करते थाना कालूखेड़ा टीम द्वारा आरोपी दीपक जाट पिता राजाराम जाट उम्र 29 साल निवासी ग्राम कंसेर थाना कालुखेडा जिला रतलाम को स्विफ्ट कार क्रमांक MP13 ZJ9536 से मादक पदर्थ डोडाचुरा परिवहन करते तहसील टप्पा कार्यालय के सामने बागीया रोड कालुखेडा पर घेराबन्दी कर पकडा तथा आरोपी की तलाशी, पहचान, तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी दीपक जाट से 40 किलोग्राम डोडाचुरा व स्विफ्ट कार जप्त की गई। आरोपी दीपक जाट को गिरफ्तार कर थाना कालुखेडा पर आरोपी दीपक जाट के विरूद्ध अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण मे आरोपी दीपक जाट से मादक पदर्थ डोडाचुरा के लाने ले जाने के सम्बध मे पुछताछ की जा रही है जो माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर तस्दीक की जावेगी।
*गिरफ्तारशुदा आरोपी -*
*1.* दीपक जाट पिता राजाराम जाट उम्र29 साल निवासीग्रम कंसेर थाना कालुखेडा जिला रतलाम
*जप्त मश्रका -*
*1.* दो काले रंग के प्लास्टिक के बोरो मे भरा 40 KG मादक पदार्थं डोडाचुरा किमती 1,00,000 रूपये
*2.* स्विफ्ट कार क्रमांक MP 13ZJ9536 किमती करीबन 5,00,000 रूपये,
*सराहनीय भमिका -* निरीक्षक आनन्दसिह आजाद, सउनि गलसिह भवेल, प्र आर 653 राजसिह, प्र आर 427 कृष्णपालसिह, प्र आर 237 विजय मीणा, आर 337 सावरिया पाटीदार, आर 1175 रोहित, आर 941 असलम, आर 1134 अनिल जाट, आर 822 पवन जाट, आर 996 श्याम पण्डया, आर 169 हिम्मतसिह, आर 1030 नरेन्द्र डाभी,
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

