थाना जावरा शहर पुलिस द्वारा पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे मिली बडी सफलता – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना जावरा शहर पुलिस द्वारा पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे मिली बडी सफलता

😊 Please Share This News 😊

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम अवैध पिस्टल जप्त , 02 आरोपी गिरफ्तार

 

घटनाक्रम : दिनांक – 22.05.2025 को फरियादी शाहरुख पिता अब्दुल हामीद कुरैशी जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी जैलरोड़ जावरा द्वारा रिपोर्ट किया की दिनांक 21.05.2025 को रात्री करीब 11.30 बजे मै अपने ससुराल मेरी पत्नि को लेने गया था, जहां करीब एक घण्टे मै अपने ससुराल मे रुका और मै, मेरी पत्नि सानिया व ससुर रईस कुरैशी बाहर बैठे हुए थे कि रंजीशवश रात करीब 12.30 बजे अरशद पिता नवाब खान व उसका दोस्त वसीम उर्फ चौकडी दोनो घर के सामने आकर मुझे मां बहन की नंगी नंगी गालीया देने लगे मैने गालीया देने से मना किया तो अरशद ने वसीम उर्फ चौकडी को कहा कि पिस्टल से फायर कर दे तो वसीम उर्फ चौकडी ने जान से मारने की नियत से उसके हाथ मे रखी पिस्टल से मुझ पर फायर कर दिया इतने मे मै दिवार की आड मे छुप गया । पिस्टल की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकठ्ठे हो गये और वसीम उर्फ चौकडी व अरशद दोनो वहां से भाग गये जिस पर से थाना जावरा शहर पर अप.क्रं.- 181/2025 धारा 109 ,296 बीएनएस,25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । 

 

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही घटना कि गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा थाना प्रभारी जावरा शहर को निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन के मागर्दशन मे उनि.रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ आज दिनांक – 25.05.2025 को उक्त प्रकरण के फरार आरोपी वसीम चौकडी व अरशद को मुखबीर सुचना के आधार पर हुसैन टेकरी जावरा से गिरफ्तार किया गया एवं उक्त आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त अवैध पिस्टल जिससे फायर किया था सुगर मील जावरा के पास से जप्त किया गया। आरोपी वसीम चौकडी थाना जावरा शहर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिसके विरुद्ध पुर्व से ही जिला बदर प्रस्तावित है । आरोपीयो से अवैध पिस्टल कहा से लाये थे इस सम्बंध मे पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ कि जावेगी । 

 

गिरफ्तार आरोपी- वसीम उर्फ चौकङी पिता सईद पठान उम्र 28 साल निवासी अकब बिजली घर के पीछे जावरा जिला रतलाम 

अरशद कुरैशी पिता अब्दुल वहीद कुरैशी उम्र 23 साल निवासी अकब बिजली घर के पीछे जावरा जिला रतलाम 

 

जप्त मश्रुका

1. एक अवैध पिस्टल किमती 40,000 रुपये । 

2. एक जिन्दा राऊण्ड ।

3. एक राऊण्ड का खाली खोखा 

 

सराहनीय भुमिका निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी , सउनि.रविन्द्र पुरोहित ,प्रआर मृदंग सातपुते, जाकिऱ खान, अजय दुबे आरक्षक ,राधेश्याम चौहान , सुरेन्द्रपाल सिंह, राजेश पंवार,अभय चौहान, जीवन विश्वकर्मा ,शैलेन्द्रसिंह ,यशवन्त जाट,रामप्रसाद मीणा सोहनपाल , दिपक यादव, नारायणसिंह , रणजीतसिंह, राजेश परिहार, विष्णुसिंह, मोहित नोगीया, चन्द्रपालसिंह एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]