तीन दिवसीय डिवाइन यूथ फोरम (रिट्रीट) का हुआ शुभारंभ* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। ब्रह्माकुमारीज भाग्य विधाता भवन में मप्र और उप्र के विभिन्न जिलों से पधारी युवा नारी शक्ति समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनों का डिवाइन यूथ फोरम (रिट्रीट) का शुभारंभ डॉ.जयदीप पोपली, डॉ.कृष्णा मौसिक एवं डिप्टी डायरेक्टर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रोशनी वर्मा के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। इस रिट्रीट को आयोजित करने के लिए सभी युवा बहनों को मोटिवेशन व ट्रेनिंग देने के लिए विशेष अहमदाबाद से नेशनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी युवा प्रभाग ब्रह्माकुमारी कृति दीदी पधारी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा एक नई उमंग नई तरंग लेकर क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं। भाग्य विधाता संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया कि इसमें 100 से भी अधिक युवा नारी शक्ति में भाग लिया जो पूरे मप्र व उत्तर प्रदेश से पधारी है। जिसमें विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप, ग्रुप डिस्कशन व एक्टिविटीज के आधार से युवा शक्ति को मोटिवेट करने के तरीके सिखाए जाएंगे। पुणे से पधारी शीतल बहन एवं सीहोर से पधारे ब्रह्माकुमारी पंचशीला दीदी, जो सभी बहनों को आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने के लिए युवा शक्ति के महत्व पर क्लास कराएंगे। खंजनपुर स्थित ब्रह्माकुमारीज के आनंद सरोवर में फिजिकल एक्टिविटी व खेलकूद आदि का आयोजन सभी युवा बहनों के लिए रखा गया है सभी भाग्य विधाता भवन पहुंचकर भरपूर लाभ ले रहे हैं। यह रिट्रीट 6 जुलाई तक चलेगी। शहर के गणमान्य डॉ.पोपली एवं बहन रोशनी वर्मा, ब्रह्माकुमार युवा प्रभात के कार्यकारी सदस्य प्रहलाद भाई ने भी इस इनॉग्रेशन सेशन को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को ब्रह्माकुमार तरुण भाई ने संचालित किया एवं सारणी सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

