मनासा. 12वीं वर्षगाँठ पर रक्तदाता क्लब द्वारा रक्तदान शिविर, – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मनासा. 12वीं वर्षगाँठ पर रक्तदाता क्लब द्वारा रक्तदान शिविर,

😊 Please Share This News 😊

मनासा । विगत 12 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में सेवा रूपी कार्य करने वाले रक्तदाता क्लब के 12 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 जुलाई , रविवार को पुराने शासकीय चिकित्सालय में प्रातः 10 बजे से दोप. 2 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदाता क्लब व नवगठित टीम – यंगिस्तान द्वारा किया जाएगा, पिछले 12 वर्षों से निरन्तर रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत रक्तदाता क्लब के सदस्य भाई राकेश खिंची ने बताया कि वर्तमान समय मे अनेको ऐसी शारीरिक बीमारियां है जिसमें रक्त की त्वरित आवश्यकता रहती है, ऐसी परिस्तिथि में यदि ब्लड बैंक में ब्लड उपलब्ध हो तो मरीज की मदद हो जाती है, जिसके लिए खून को रक्षित कर मात्रा में रखना अत्यंत आवश्यक है, वर्तमान समय मे थैलेसीमिया नाम की बीमारी भी नए बच्चों में बहुत देखने को मिल रही है जिसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त नही बन पाता है अथवा कृतिम तरीके से रक्त चढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नही रहता है इसलिए भी उन बच्चों को महीने में 1 से 2 बार रक्त चढ़ाना पड़ता है, जीवन में हर परिवार को कभी न कभी रक्त की जरूरत तो पड़ ही जाती है, इसलिए टीम के सभी सदस्यों ने उक्त शिविर में हर परिवार से कम से कम एक सदस्य से रक्तदान करने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754