बरडिया गांव में सड़क हादसा: काम से लौट रहे कुकरेश्वर निवासी अनिल कुशवाह की मौत* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बरडिया गांव में सड़क हादसा: काम से लौट रहे कुकरेश्वर निवासी अनिल कुशवाह की मौत*

😊 Please Share This News 😊

नीमच। शुक्रवार रात करीब 9 बजे बरडिया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुकरेश्वर निवासी अनिल कुशवाह के रूप में हुई है, जो काम से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल अपनी बाइक से काम खत्म कर लौट रहा था, तभी बरडिया गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। इसके कुछ समय बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754