*बैतूल मेें आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस कोर्स संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*बैतूल मेें आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस कोर्स संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग केन्द्र बैतूल में डॉ.अल्का पांडेय के निवास श्री श्री विला में चार दिवसीय ध्यान शिविर में एडवांस कोर्स संपन्न हुआ। शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के 4 शिक्षकों सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 24 साधकों ने हिस्सा लिया। साधकों ने बताया कि इस शिविर में तीन दिन पूर्ण मौन रहकर गुरुदेव द्वारा निर्देशित प्रभावशाली ध्यान के गहन अनुभवों के साथ प्रक्रियाओं के माध्यम से अवचेतन मन के विकारों का अवक्षेपण व प्रक्षालन होता है साथ ही असीम शांति और नई ऊर्जा का अनुभव होता है। शिविर की प्रशिक्षित साध्वी आदि श्री दीदी जो संस्था से विगत 25 वर्षो से पूर्णकालिक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षित हैं। इनके द्वारा देश विदेश में हजारों साधकों को गहन ध्यान से लाभान्वित कर उनकी जीवन शैली में परिवर्तन लाया है। शिविर के आयोजन में बैतूल के आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक डॉ.अलका पांडे, राजू सोनारे, अनिल शर्मा, नीरजा शर्मा, कल्पना शाह, रूपाली लिमजे, सुनंदा साहू , रमेश बोरखेडे, नीलम दुबे और विवेकानंद पंडित का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754