उज्जैन में महाकाल सवारी में जेबकतरों का आतंक, 50 से अधिक मोबाइल और चेन चोरी हुई, पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई ओम प्रकाश मालवीय… – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन में महाकाल सवारी में जेबकतरों का आतंक, 50 से अधिक मोबाइल और चेन चोरी हुई, पुलिस एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई ओम प्रकाश मालवीय…

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। सावन-भादो मास में सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन, जेब से मोबाइल व पर्स चोरी होने की कई वारदातें हुई। 50 से ज्यादा लोगों ने महाकाल व खाराकुआं थाने में शिकायत की है। एक भी मामले में पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु सोमवार को उज्जैन पहुंचे थे। भीड़ का फायदा चोरों ने जमकर उठाया। लाइन में लगे कई दर्शनार्थियों के मोबाइल व पर्स चोरी हुए हैं।

 

*पुलिस ने आवेदन लेकर कर दिया रवाना-:*

श्री महाकालेश्वर की सवारी में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने बाबा की पालकी के दर्शन किए। इस दौरान चोरों ने 50 से ज्यादा लोगों के पर्स, मोबाइल चोरी होने की शिकायत की गई है।

 

पांच लोगों ने उनके गले से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत की है। सवारी के बाद लोग महाकाल व खाराकुआं थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लोगों के आवेदन लेकर उन्हें रवाना कर दिया।

 

*पुलिस के दावे धरे रह गए-:*

सवारी के दौरान चेन स्नेचिंग, मोबाइल चोरी, पर्स चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया था। पुलिस ने शंकरपुर में पारी डेरा, छुमछुम बाबा डेरा, माल गोदाम मार्ग स्थित डेरा, नगर निगम परिसर तथा कार्तिक मेल मैदान में स्थित डेरों पर जांच के बाद 23 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। मगर इसके बाद भी चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]