उज्जैन *नशे से दूरी है ज़रूरी,अभियान के अंतर्गत पैदल रैली का आयोजन* *फरहान गौरी* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन *नशे से दूरी है ज़रूरी,अभियान के अंतर्गत पैदल रैली का आयोजन* *फरहान गौरी*

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। पुलिस द्वारा जिले में 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उज्जैन जिले को नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के रूप में स्थापित करना है।

अभियान के तहत आज दिनांक 15 जुलाई को माधव नगर थाना क्षेत्र में नगर रक्षा समिति व आमजन के साथ टॉवर चौराहे चौराहे पर पैदल रैली निकाली गई जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने के लिए बताया गया व शपथ दिलाई गई l

 

अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा:

 

जन-जागरूकता मैराथन (Awareness Marathon):

आमजन, विद्यार्थियों, पुलिसकर्मियों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी से जन-जागरूकता मैराथन आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य और खेलकूद के साथ नशा मुक्ति का संदेश समाज में प्रसारित किया जाएगा।

चित्रकला प्रतियोगिता (Drawing Competition):

विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य रचनात्मक माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाना है।

नुक्कड़ नाटक (Street Play):

भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को सरल एवं प्रभावी तरीके से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त स्कूलों व कॉलेजों में रील, शॉर्ट फिल्म, पोस्टर प्रतियोगिताएं, लघु फिल्म प्रदर्शन, व्याख्यान, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर निगरानी, पुनर्वास केंद्रों की जानकारी देना, मेडिकल काउंसलिंग, सार्वजनिक वाहनों पर नशा मुक्ति संदेश वाले पोस्टर लगाना, मानव श्रृंखला बनाकर संदेश देना, अभिभावकों की भागीदारी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं, वरिष्ठ अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं सम्मानित नागरिकों के संदेशों का प्रचार, नगर निगम की स्क्रीन पर जागरूकता फिल्में, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समितियों को थाना परिसर में शपथ दिलाना, महिलाओं की विशेष भागीदारी के साथ कार्यक्रम, व्यापारियों, बाजार समितियों, सामाजिक समूहों के साथ संवाद, छात्रावास, धार्मिक स्थल, जेल, फैक्ट्री आदि में कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से संयुक्त जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754