“नशे से दूरी, जीवन की जरूरी!” अभियान — रतलाम पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

“नशे से दूरी, जीवन की जरूरी!” अभियान — रतलाम पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

👉 अभियान की कार्ययोजना अनुसार झुग्गी झोपड़ियों में नशामुक्ति की दिलाई शपथ

 

 👉अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा मजदूरों एवं आमजनों की मानव श्रृंखला बनाकर किया गया जागरूक

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित *“नशे से दूरी है जरूरी”* जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले में एक प्रभावशाली जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

     आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक सु श्री अनिशा जैन, सूबेदार मोनिका सिंह चौहान, द्वारा शहर के दो बत्ती चौराहे पर मजदूरों, एवं आने जाने वाले आम लोगों की मानव श्रृंखला बनाकर नशे के दूर रहने के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान प्र आर मोहन मुनिया, आर भूपेंद्र भाटी, आर राहुल कुशवाह एवं आम जन उपस्थित रहे।

     *अभियान की कार्ययोजना अनुसार आज दिनांक *18 जुलाई 2025* सभी थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों की झुग्गी-झोपड़ियों एवं चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस द्वारा नशे के शिकार व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। सभी थाना क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी एवं चिन्हित स्थानों पर रतलाम पुलिस द्वारा जाकर अभियान की जानकारी दी गई एवं नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगों को को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई गई, जिससे सामूहिक प्रतिबद्धता का सृजन हुआ। साथ ही नशामुक्ति के पंपलेट का वितरण कर जनमानस में नशे के दुष्परिणामों के प्रति सजगता बढ़ाई गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754