प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष — इंदौर के डॉ. शरद मिश्रा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, देशभर से मिल रही बधाइयाँ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष — इंदौर के डॉ. शरद मिश्रा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, देशभर से मिल रही बधाइयाँ

😊 Please Share This News 😊

मध्य प्रदेश के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है कि करिश्मा न्यूज़ चैनल एवं द स्टार 24 न्यूज़ के प्रधान संपादक, प्रख्यात समाजसेवी डॉ. शरद मिश्रा को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

यह नियुक्ति PCWJ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद केस जी के मार्गदर्शन व निर्देश पर की गई। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप जी (मुंबई) के माध्यम से नियुक्ति का औपचारिक आदेश जारी कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा की गई।

 

डॉ. शरद मिश्रा को यह दायित्व उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक अनुभव के चलते सौंपा गया है। वे न केवल एक वरिष्ठ पत्रकार हैं, बल्कि एक समर्पित जनसेवी के रूप में भी पहचाने जाते हैं, जिनका कार्य आमजन के बीच प्रेरणा का स्रोत रहा है।

 

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात डॉ. मिश्रा को देशभर से पत्रकारों, समाजसेवियों और संगठनों द्वारा निरंतर बधाइयाँ मिल रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक यह खबर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

 

इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा —

“यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं PCWJ की नीतियों का पालन करते हुए पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करने, उनकी सुरक्षा, गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा।”

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद केस जी ने इस नियुक्ति को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा —

“डॉ. शरद मिश्रा जैसे जमीनी, ईमानदार और जुझारू पत्रकार को प्रदेश की कमान सौंपना संगठन के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम है। हमें विश्वास है कि वे संगठन की सोच और मिशन को और अधिक मजबूती देंगे।”

 

डॉ. केस जी को पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा मुखर और सक्रिय माना गया है। वे वर्षों से देशभर के पत्रकारों के हित में लगातार आवाज़ उठाते आ रहे हैं — चाहे वह पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग हो या मीडिया फ्रीडम की पैरवी। उन्होंने PCWJ को एक मजबूत और भरोसेमंद मंच के रूप में स्थापित किया है, जिसकी बदौलत आज हजारों पत्रकार खुद को इस संगठन से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

 

राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप जी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा —

“PCWJ का उद्देश्य है पत्रकारों की समस्याओं को उजागर करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना — डॉ. मिश्रा इस मिशन को सशक्तता से आगे ले जाएंगे।”

 

PCWJ संगठन वर्षों से स्वतंत्र, निष्पक्ष और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा हेतु संघर्षरत रहा है। डॉ. शरद मिश्रा जैसे ऊर्जावान व दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और व्यापक प्रभावशीलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

प्रदेशभर में इस नियुक्ति को लेकर पत्रकारों में उत्साह, विश्वास और गर्व का वातावरण देखा जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]