*इनरव्हील डायमंड द्वारा किया जाएगा कावड़ यात्रियों का सम्मान।* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*इनरव्हील डायमंड द्वारा किया जाएगा कावड़ यात्रियों का सम्मान।*

😊 Please Share This News 😊

नीमच। इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा सामाजिक और धार्मिक समर्पण की मिसाल पेश करते हुए मन्दसौर से नीमच आ रहे 200 से अधिक कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान 21जुलाई को दोपहर 2 बजे जयसिंहपुरा रोड स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर किया जाएगा। यह आयोजन यात्रा की पवित्रता और श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

क्लब की अध्यक्ष पूजा गर्ग व सचिव पायल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल क्लब की सेवा भावना का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता, सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा देना है। कावड़ यात्रियों को प्रसादी और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 200 से अधिक कावड़ यात्रियों को तिलक लगाकर बालाजी की तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनकी सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना भी की जाएगी।

इनरव्हील डायमंड की यह पहल निश्चित रूप से समाज में एक सकारात्मक संदेश देगी और धार्मिक यात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करेगी। ओमप्रकाश मालवीय….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]