आमला.यूरिया की कमी को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन.बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम patel
|
😊 Please Share This News 😊
|
किसानों को यूरिया खाद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस संगठन द्वारा आमला के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को एक ज्ञापन सौंपा गया, जो कि कलेक्टर महोदय के नाम दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि खरीफ की फसल के लिए किसानों को यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन आमला ब्लॉक में पिछले एक माह से प्राथमिक विपणन समिति में यूरिया उपलब्ध नहीं है। ब्लॉक की 16 सहकारी समितियों में से 8 समितियों में यूरिया पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है और उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं।
किसान कांग्रेस ने मांग की कि यूरिया खाद जल्द से जल्द सभी समितियों में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आगामी सात दिनों के भीतर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई, तो किसान कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
*इनका कहना है*
7 दिन के भीतर अगर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं होगी तो किसान कांग्रेस,सेवादल ओर पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।
*रविकांत उघड़े*
*अध्यक्ष किसान संघ आमला*
ज्ञापन कलेक्टर साहब को भेज दिया है, खाद का स्टॉक आ रहा है ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। किसानों को समझाइस दी है के वो खाद का स्टॉक ना करें।
*श्रीमान शैलेंद्र बडोनिया*
अनुविभाग राजस्व अधिकारीअमला
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

