एक दिवस एक रोड अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा आज सैलाना बस स्टैंड से सज्जन मील तक की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

एक दिवस एक रोड अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा आज सैलाना बस स्टैंड से सज्जन मील तक की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

मनोहर मालवीय

रतलाम

😊 Please Share This News 😊

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आन्द स्वरूप सोनी के मार्गदर्शन में, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम चौंगड हमराह टीम सउनि सुरेंद्र सिंह, आर.1052 भगतसिह एवं नगर निगम से स्पॉट अधीकारी श्री कमलेश जी व श्री दिपेश जी हमराह टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए आज दिनांक-31.07.25 को *सैलाना बस स्टेण्ड से सज्जन मिल तक पैदल पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई । जिसमे सैलाना रोड ब्रिज पर फल और सब्जी बेचने वाले लोगो पर नगर निगम टीम द्वारा चालानी कार्यवाही कर ब्रिज पर सब्जी एवं फल की दुकाने नही लगाने की समझाईस दी गई । राम मंदिर तिराहे से सज्जन मील तक दोनो तरफ अव्यवस्थित लगे वाहनो पर चालानी कार्यवाही कर लाईन के अंदर पार्क करने की, सब्जी, फ्रुट के हाथ ठैलागाडी , फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान रखने वालो को समझाईस देकर हटवाया गया। पोलो ग्राउण्ड के सामने कालका माता गार्डन के सामने रोड पर अव्यवस्थित खडे दो पहिया वाहनो को क्रेन मोबाईल द्वारा थाना यातायात पर भेजे गए। यह कार्यवाही रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगी । यातायात को सुगम, सुरक्षित ब सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]