ग्राम कुम्हारटेक के निवासियों ने सेवानिवृत्त हो रही प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती जगवंता मर्सकोले को भावभीनी विदाई दी। उन्होंने 27 वर्षों तक प्राथमिक शाला कुम्हारटेक में शैक्षणिक कार्य किया था। इस अवसर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ कर भव्य समारोह आयोजित किया गया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

ग्राम कुम्हारटेक के निवासियों ने सेवानिवृत्त हो रही प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती जगवंता मर्सकोले को भावभीनी विदाई दी। उन्होंने 27 वर्षों तक प्राथमिक शाला कुम्हारटेक में शैक्षणिक कार्य किया था। इस अवसर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ कर भव्य समारोह आयोजित किया गया।

किस्मत न्यूज़
😊 Please Share This News 😊

*ग्रामवासियों ने किया सेवानिवृत्त शिक्षिका का विदाई समारोह*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

बैतूल।शिक्षक का गरिमापूर्ण कार्य, समाज पर जिसका उपकार है। शिक्षक जग में ज्ञान का सदा संचार करता है। शिक्षक बच्चों का दर्पण होता है। ग्राम कुम्हारटेक के ग्राम वासियों ने सेवानिवृत्ति पर प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती जगवंता मर्सकोले को भावभीनी बिदाई दी गई। श्रीमती जगवंता मर्सकोले शिक्षिका ने प्राथमिक शाला कुम्हारटेक में प्रथम नियुक्ति से एक ही स्थान पर रह कर 27 वर्ष तक ग्राम कुम्हारटेक में शैक्षणिक कार्य किया। ग्रामवासी कुम्हारटेक उनके शैक्षणिक कार्य और छात्र हित में किए गए अभूतपूर्व सराहनीय कार्य से अभिभूत थे। जैसे ही ग्रामवासियों को पता चला की शिक्षिका श्रीमती जगवंता मर्सकोले सेवानिवृत्ति होने जा रही है तो ग्रामवासियों कुम्हारटेक ने उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शाला प्रागंण में सुन्दरकाण्ड का पाठ कर भव्य बिदाई समारोह आयोजित किया। इस मौके पर श्रीमती मर्सकोले ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में शिव पटेल यादव, मुख्य अतिथि श्रीराम मर्सकोले सरपंच कुम्हारटेक, लक्ष्मण पटेल यादव पूर्व सरपंच खण्डारा, गोकुल पटेल पूर्व सरपंच कुम्हारटेक, प्रधान पाठक पीआर धुर्वे, एवं शिक्षक प्रदीप रघुवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद साहू द्वारा व आभार प्रधान पाठक पीआर धुर्वे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी कुम्हारटेक, संस्था के बच्चे एवं संकुल खण्डारा के शिक्षक उपस्थित थेे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]