बैतूल। अटल सेना के प्रेरणास्त्रोत, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि अटल सेना द्वारा रामनगर में मनाई
|
😊 Please Share This News 😊
|
*अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे*
*अटल सेना ने मनाई अटल जी की पुण्यतिथि*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। अटल सेना के प्रेरणास्त्रोत, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि अटल सेना द्वारा रामनगर में मनाई। इस मौके पर सेना के प्रांत अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केंडू बाबा) ने कहा कि अटल जी राजनीति की काली कोठरी से भी बेदाग निकले। अटल जी का सम्मान विपक्षी भी करते थे। केंडू बाबा ने कहा कि अटल जी हमेशा राष्ट्र सर्वोपरि की विचारधारा में यकीन रखते थे। वह एक कुशल शासक के साथ श्रेष्ठ कवि भी थे। अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उल्लेखनीय है कि संगठन विगत 20 वर्षो से यह कार्यक्रम आयोजित करता चला आ रहा है। उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर नीतू नानकर, मीना उइके, सुधा खंडारे, साक्षी खंडारे, सरिता पाल, किरण भूमरकर, अरूण पांडे, नर्मदा शेषकर, लक्ष्मी विश्वकर्मा, गीता सेन्द्रे, दुर्गा बोरबार, वर्षा खंडारे, भूरी किरोदे, कमला हिवरखेड़े, सुमन नानकर, कमला मोरे, बबली अमझरे, मीरा हिवरखेड़े, शकुन अमझरे, सावित्री हिवरखेड़े, बेबी बोरबार, जैयवंती किरोदे गुंता किरोदे, गुंता किरोदे, दुर्गा हिवरखेड़े, विमला हिवरखेड़े, रानी बोरवार आदि मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

