आमला–सारणी के बीच वैकल्पिक मार्ग की मांग तेज़* *ग्राम आवरिया होकर ठानी होते हुए बेलोंड तक 3–4 किलोमीटर सड़क निर्माण की आवश्यकता* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आमला–सारणी के बीच वैकल्पिक मार्ग की मांग तेज़* *ग्राम आवरिया होकर ठानी होते हुए बेलोंड तक 3–4 किलोमीटर सड़क निर्माण की आवश्यकता*

😊 Please Share This News 😊

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

*आमला।*बैतूल 

आमला–सारणी के बीच सुरक्षित और कम दूरी वाले मार्ग की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। ग्राम आवरिया के ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, कलेक्टर बैतूल तथा एसडीओ को ज्ञापन भेजकर आग्रह किया है कि ग्राम आवरिया होकर ठानी होते हुए ग्राम बेलोंड तक मात्र 3 से 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाए।

 

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में आमला से सारणी जाने का मुख्य मार्ग ग्राम बोरी होकर लगभग 35 किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग अत्यधिक दुर्गम, घुमावदार व जानलेवा घाटों से होकर गुजरता है। यही कारण है कि आज तक किसी भी बस संचालक ने इस मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू नहीं की। लोगों को निजी साधनों से आना–जाना पड़ता है, जिस पर एक व्यक्ति को लगभग 300 रुपये का खर्च आता है। पांच सदस्यीय परिवार को सारणी–आमला यात्रा करने में करीब 1500 रुपये का व्यय करना पड़ता है।

 

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं आपातकालीन सेवाएं – जैसे एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड – भी समय पर नहीं पहुंच पातीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है।

 

यदि ग्राम आवरिया होकर ठानी होते हुए बेलोंड तक 3–4 किलोमीटर सड़क बनाई जाती है तो आमला–सारणी की दूरी घटकर केवल 20 किलोमीटर रह जाएगी। इससे –

 

यात्रा सुरक्षित और कम खर्चीली होगी।

 

बस संचालक आसानी से सेवा शुरू कर पाएंगे।

 

गरीब मजदूरों और डेली अप–डाउन करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

आपातकालीन सेवाएं समय पर पहुंच सकेंगी और कई जीवन बच सकेंगे।

 

 

ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग वास्तव में आमला–सारणी विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला “हृदय मार्ग” साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि विधायक और सरकार शीघ्र ही इस मांग पर कार्यवाही करेंगे।

 

समस्त ग्रामवासी – ग्राम आवरिया

दिनांक : 19 अगस्त 2025

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]