*थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा मोडिफाइड inसाइलेंसर वाली बिना नंबर की स्कोडा कार जप्त* *👉चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा मोडिफाइड inसाइलेंसर वाली बिना नंबर की स्कोडा कार जप्त* *👉चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज*

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर में रात्रिकालीन गश्त एवं विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना स्टेशन रोड रतलाम प्रभारी श्री स्वराज डाबी द्वारा गत रात्रि गश्त के दौरान एक सफेद रंग की स्कोडा कार को पीछा कर रोका गया, जो तेज गति से लहराते हुए चल रही थी तथा जिसके साइलेंसर से अत्यधिक शोर (फटाकों जैसी आवाज) उत्पन्न हो रहा था। वाहन चालक की पहचान अरबाज पिता आसिफ सैयद, उम्र 29 वर्ष, निवासी बोरीवली ईस्ट, मुंबई के रूप में हुई।

कार चालक द्वारा आम सड़क पर अत्यधिक खतरनाक एवं उतावलेपन से वाहन चलाकर अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों को गंभीर दुर्घटना का खतरा उत्पन्न किया गया। उक्त कृत्य पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर आरोपी चालक अरबाज के विरुद्ध निम्न प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है –

🔹धारा 281 BNS

 

🔹धारा 112/183(1), 184 मोटर वाहन अधिनियम

🔹धारा 190(2), 77/177, 120/190(2) सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989

🔹धारा 15 मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम

साथ ही बिना नंबर की स्कोडा कार को जप्त किया गया है।

रतलाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि सार्वजनिक मार्गों पर यातायात नियमों का पालन करें एवं वाहन संचालन के दौरान लापरवाही या खतरनाक ढंग से वाहन न चलाएँ। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]