पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ और पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) देश के इतिहास का सबसे बड़ा महाअधिवेशन आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन 23 अगस्त 2025 को मुंबई के जूह अंधेरी वेस्ट में भव्य रूप से संपन्न होगा। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ और पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) देश के इतिहास का सबसे बड़ा महाअधिवेशन आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन 23 अगस्त 2025 को मुंबई के जूह अंधेरी वेस्ट में भव्य रूप से संपन्न होगा।

😊 Please Share This News 😊

देश के क्रांतिकारी पत्रकारों का महा संगम

 

मुंबई में 23 अगस्त को होगा PCWJ का राष्ट्रीय महाअधिवेशन

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

 

मुंबई।

पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ और पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) देश के इतिहास का सबसे बड़ा महाअधिवेशन आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन 23 अगस्त 2025 को मुंबई के जूह अंधेरी वेस्ट में भव्य रूप से संपन्न होगा।

 

 

 

 

डॉ. सैय्यद खालिद कैस का मार्गदर्शन

 

इस महाअधिवेशन की अगुवाई करेंगे संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस, जो हमेशा पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में सबसे आगे खड़े दिखाई देते हैं।

उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में संगठन लगातार पत्रकारों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है।

 

 

 

 

शशि दीप जी का प्रयास

 

संगठन की राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप के अथक प्रयासों और प्रेरणा से यह महा संगम मुंबई की धरती पर आकार ले रहा है। उनके नेतृत्व ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है।

 

बैतूल से मिली जानकारी

 

बैतूल जिला अध्यक्ष इरशाद खान ने अपनी पूरी टीम के साथ जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय महाअधिवेशन पत्रकारिता की दुनिया में स्वर्णिम अध्याय साबित होगा।

उन्होंने कहा कि “PCWJ पत्रकारों की आवाज़ है और यह महा संगम उनकी ताक़त और एकजुटता का प्रतीक बनेगा। और हमारी बैतूल टीम के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमें श्री खालिद केस जी और शशि दीप जी के मार्गदर्शक में काम करने का मौका मिला 

 

 क्या होगा खास

 

देशभर से सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति

 

प्रेस की स्वतंत्रता और चुनौतियों पर चर्चा

 

पत्रकारों के अधिकारों और समस्याओं का समाधान

 

भविष्य की पत्रकारिता को नई दिशा देने की योजना

 

 उम्मीदों का नया सूरज

यह राष्ट्रीय महाअधिवेशन न सिर्फ संगठन की शक्ति का परिचायक होगा, बल्कि पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा।

देशभर के पत्रकार इस आयोजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]