बैतूल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत बैतूल से संबद्ध रक्तदान समिति हेल्पिंग मिशन संस्था, ग्रीन आर्मी युवा मंडल के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान व नारी शक्ति से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
*मां के सम्मान में हम एक पौधा जरूर रोपे:भाजपा जिला अध्यक्ष*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत बैतूल से संबद्ध रक्तदान समिति हेल्पिंग मिशन संस्था, ग्रीन आर्मी युवा मंडल के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम अभियान व नारी शक्ति से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, ऋषिराज सिंह परिहार, समाजसेवी अतुल वर्मा, नरेंद्र विजयकर, डॉॅ.कृष्णा मौसिक, गौरी बालापुरे, किरण गीद के आतिथ्य में और धनंजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद सुभाष आहूजा को एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ग्रीन आर्मी युवा मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र पवार ने मंडल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। ऋषिराज सिंह परिहार ने कहा कि गया एक पेड़ मां के नाम अभियान एक सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और मातृ शक्ति का सम्मान करना है। धनंजय सिंह ठाकुर ने मेरा युवा भारत की विस्तृत जानकारी से अवगत कराते हुए युवाओं से आव्हान किया है कि वह मेरा युवा भारत से जुडक़र विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करें। जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना। माताओं के प्रति सम्मान बढ़ाना और उनके महत्व को प्रकट करना युवाओं का दायित्व है। डॉ.कृष्णा मौसिक और गौरी बालापुरे ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण व उनके संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। अतुल वर्मा ने कहा कि 5 पेड़ लगाएं उसकी देखभाल करें। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक्षा जांगड़े व आभार युवा समाजसेवी मयूर राठौर द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मंडल महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

