बैतूल जिले के चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चीरापाटला मैं आज नवी क्लास में प्रवेश लिए बच्चों को घोड़ा डोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उनके द्वारा साइकिल वितरण किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
*विधायक द्वारा किया गया साइकिल वितरण*
बैतूल जिले के चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाले शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चीरापाटला मैं आज नवी क्लास में प्रवेश लिए बच्चों को घोड़ा डोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उनके द्वारा साइकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वल कर किया गया। अपने स्वागत भाषण में स्कूल के प्रचार द्वारा बताया गया कि स्कूल में बच्चों को बैठने की समस्या है दर्ज संख्या अधिक होने के कारण
बच्चों को बैठाने में दिक्कत आती है हमें एक अतिरिक्त कक्ष और एक टीन सेट की आवश्यकता है। गर्मियों के दिनों में पानी की भी दिक्कत होती है इसलिए एक हेड पंप भी अनिवार्य है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक महाले द्वारा बच्चों को शासन की सभी योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं में जो भी बच्चे 75 परसेंट से अधिक मार्क लाते हैं उन्हें शासन द्वारा लैपटॉप के लिए₹25000 की राशि दी जाती है और जो पूरी संस्था में प्रथम आते हैं उन्हें स्कूटर दी जाती है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि जब बच्चे सुबह प्रार्थना के लिए खड़े होते हैं तो उन्हें धूप बहुत लगती है विधायक महोदय आपसे अनुरोध है एक टीम सेट तत्काल यहां दिया जाए ताकि बच्चे सुरक्षित छांव में खड़े होकर प्रार्थना कर सके।
विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं टीन सेट अति शीघ्र बनवाऊंगी
और उन्होंने अपनी एक बचपन की कहानी भी सुने उन्होंने कहा जब मैं छोटी थी अपने पड़ोसी से मैं साइकिल चलाने को मांगा तो उन्होंने मुझे कहा बेटा गंगा टू दो रोटी खा ले परंतु मैं तुझे साइकिल नहीं दे सकता। परंतु आज समय बदल गया है और बच्चों को स्कूल जाने के लिए सरकार साइकिल दे रही है ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर सके विधायक ने कहा आप लोग खूब मन लगाकर पढ़ो और खूब तरक्की करो मेरी आप सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में राजेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष, रामपाल भलावी सरपंच मोहित आर्य सिमरन आर्य उप सरपंच शक्ति गणपत धुर्वे पूर्व जिला सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार अकरम पटेल, सावित्री शिवराज जिला पंचायत सदस्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी , दीपक महाले
बी आर सी,, चिरंजी लाल कड़वे ओम प्रकाश यादव, अश्विन राठौड़, मकबूल खान सुनील भी सोने, एवं स्कूल का स्टाफ के एस धुर्वे , ओम प्रकाश कडोपे, रामकली अखंड, राजकुमार, सरिता बामने, कमलेश धुर्वे श्रीराम यादव मानक प्रति के राजेश पाटणकर आदि उपस्थित थे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

