आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट एवं व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी जारी. रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट एवं व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी जारी. रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम, 26 अगस्त 2025 – पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस आगामी गणेश उत्सव एवं अन्य प्रमुख त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड पर है।

 

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा संभावित असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष रणनीति बनाई गई है।

 

✦ प्रमुख बिंदु:

*1. आयोजकों एवं शांति समिति की बैठक*

 

▪️जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आयोजकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई।

▪️बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग, समय सीमा का पालन, प्रतिमा विसर्जन मार्ग, एवं सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश स्पष्ट रूप से बताए गए।

        साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

*2. सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था*

▪️गणेश स्थापना एवं विसर्जन के दौरान विशेष ट्रैफिक योजना लागू रहेगी।

▪️भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में रोड डायवर्शन लागू रहेगा।

▪️यातायात पुलिस द्वारा संकेतक बोर्ड एवं बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।

▪️भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

▪️आपातकालीन सेवाओं हेतु वैकल्पिक मार्ग (Diversion Route) सुनिश्चित किए गए हैं।

 

*3. अतिरिक्त पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग*

▪️प्रत्येक आयोजन स्थल एवं विसर्जन मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

▪️पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा निरंतर भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रखी जाएगी।

▪️थाना क्षेत्रों में क्यूआरटी (Quick Response Team) को तैयार रखा गया है।

 

*4. तकनीकी निगरानी*

▪️आयोजन स्थलों एवं चल समारोह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

▪️मुख्य मार्गों पर ड्रोन कैमरों से भीड़ की रीयल-टाइम निगरानी की जाएगी।

▪️कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाएगी।

 

*5. आपातकालीन नियंत्रण कक्ष (Control Room)*

▪️पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

▪️आमजन किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना हेतु Dial 112 या नजदीकी थाने से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

 

*6. असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी*

▪️जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में आहुचना तंत्र (Intelligence Wing) को सक्रिय किया गया है।

▪️सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से अफवाहों व भ्रामक संदेशों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

▪️किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

*7. मेडिकल एवं आपदा प्रबंधन सहयोग*

▪️जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आपातकालीन चिकित्सा दल तैयार रखे गए हैं।

▪️फायर ब्रिगेड एवं नगर निगम की टीमें विसर्जन घाटों पर सक्रिय रहेंगी।

 

*8. सहयोग की अपील*

▪️पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत Dial 112 या नजदीकी थाने पर दें।

▪️पुलिस का उद्देश्य है कि त्योहार शांति, सद्भाव एवं सुरक्षा के साथ संपन्न हो, जिसके लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है।

▪️आयोजकों से अपील की गई है कि वे समय सीमा, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754