आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च. रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च. रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शहर में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में रतलाम शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

      फ्लैग मार्च हाट की चौकी से प्रारंभ होकर शहर सराय, नाहरपूरा, महलवाडा, मोचीपुरा, काजीपुरा, हकीमवाड़ा, होकर चार चक्की चौराहा पर समाप्त हुआ।

          इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक मनीष डावर, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम श्रीमति गायत्री सोनी, थाना प्रभारी स्टेशन रोड श्री स्वराज डाबी एवं थाना प्रभारी माणक चौक श्री अनुराग यादव सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754