उज्जैन, 29 अगस्त। अतिरिक्त जेल महानिदेशक श्री जी. अखेतो सेमा एवं स्पेशल डी.जी. ने 28 अगस्त को केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का आकस्मिक भ्रमण कर निरीक्षण किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
अतिरिक्त जेल महानिदेशक श्री सेमा ने केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का आकस्मिक भ्रमण किया
उज्जैन, 29 अगस्त। अतिरिक्त जेल महानिदेशक श्री जी. अखेतो सेमा एवं स्पेशल डी.जी. ने 28 अगस्त को केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का आकस्मिक भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय जेल में मुलाकात कक्ष, वीडियो पेशी हेतु नवीन वीडियो मुलाकात कक्ष, जेल चिकित्सालय में स्थापित डिजिटल एक्स-रे मशीन, पैथोलॉजी लैब, खाद्य गोदाम, मसाला उद्योग, आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र तथा एलईडी बल्ब निर्माण उद्योग सहित अन्य उद्योगों का निरीक्षण कर बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। ए.डी.जी. जेल ने जेल में सफाई व्यवस्था तथा सुधारात्मक कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान सुश्री वनिता तिवारी (परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी), उप अधीक्षक श्री जसमन सिंह डावर, सहायक अधीक्षक श्री सुरेश गोयल, श्री प्रवीण कुमार मालवीय आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी केंद्रीय जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू ने दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

