बैतूल.*खेल दिवस पर भारत के पारंपरिक खेल हुए संपन्न* *विजेता हुए सम्मानित* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*खेल दिवस पर भारत के पारंपरिक खेल हुए संपन्न* *विजेता हुए सम्मानित* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। चिचोली ,,,भारत में अपने पारंपरिक खेल लुप्त होते जा रहें हैं। खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व राम युवा विकास युवा मंडल गोधना के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम चिचोली ब्लाक के तप श्री ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें कबड्डी, दौड़ रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अनिल सिंह कुशवाहा व नगर परिषद की उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर, विधायक प्रतिनिधि उमेश पेठे, सीएमओ सैयद हुसैन नगर पंचायत चिचोली के आतिथ्य में और जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत सुषमा गवली की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद जी की छाया प्रति पर माल्यार्पण के पश्चात हुआ कार्यक्रम में प्राचीन खेल कबड्डी और रस्साकशी दौड़ गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुषमा गलली सामूहिक तौर पर खेल गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया। खेल दिवस पर अनिल सिंह कुशवाहा ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेकर युवा प्रतिभाएं अपने प्रतिभा निखार रही है वर्षा आवलेकर उपाध्यक्ष नगर परिषद ने कहा कि सरकार द्वारा खेल जगत के क्षेत्र में अनेकों योजनाएं के माध्यम से प्रतिभाओं में प्रतिभा निखारने का काम किया जा रहा है। उमेश पेठे ने बताया कि खेल से हम शारीरिक रूप से वह मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं। धनंजय सिंह ठाकुर ने सांसद खेल महोत्सव 2025 की जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि 29 अगस्त से 20 सितंबर तक पंजीयन किया जा रहा है। जिससे विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाएं अपना पंजीयन करें व भारत सरकार की खेल जगत की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन खेल युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक समन्वयक अनारकली तुमडाम ने व आभार सुखदेव गुजरे द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित, संजय आंवलेकर, अंकित गावडे ,वासुदेव गुजरे,नानकराम इवने, योगेश, संजय यादव विनोद जावलकर,चन्दा सोनी आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754