मुख्यमंत्री स्कूटी योजना 2025 गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चिरापाटला मे हुआ आयोजन। . अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना 2025 गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चिरापाटला मे हुआ आयोजन। . अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा 12वीं क्लास में संस्था में आए प्रथम छात्र एवं छात्रा को निशुल्क स्कूटी वितरण किया गया। इसी प्रोग्राम के तहत आज शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिरापाटला में भी ,विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रजनीश धुर्वे पिता वीरेंद्र धुर्वे निवासी बन्नूदाना जिन्होंने जिन्होंने विज्ञान संकाय में 69.2 प्रतिशत अंग प्राप्त किया संस्था द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। 

छात्राओं में कुमारी भारती उईके पिता मनीराम उईके निवासी बेला ने पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया इन्होंने 79% अंक प्राप्त किया,,

संस्था द्वारा इन्हें भी प्रमाण पत्र दिया गया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दोनों छात्रों को स्कूटी दी गई। 

कुमारी भारती ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और मेरे शिक्षकों का मार्गदर्शन और मेरी कड़ी मेहनत है उन्होंने अपने स्कूल के सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। 

इस अवसर पर चीरापाटल मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र यादव सरपंच रामपाल भलावी उपसरपंच मोहित बटलू आर्य, वीरेंद्र धुर्वे मीडिया प्रभारी अकरम खान पटेल संस्था के प्रचार आर डी चोलकर , के एस धुर्वे, शिक्षक ओमप्रकाश कड़ोपे और पूरा स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा स्कूल के बच्चे भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754