रतलाम तहसील कार्यालय रतलाम के शहर मीटिंग हॉल में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग के आर. ए. ई. ओ अधिकारी, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी संयुक्त रूप से उपस्थित – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम तहसील कार्यालय रतलाम के शहर मीटिंग हॉल में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग के आर. ए. ई. ओ अधिकारी, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी संयुक्त रूप से उपस्थित

😊 Please Share This News 😊

कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम तहसील कार्यालय रतलाम के शहर मीटिंग हॉल में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग के आर. ए. ई. ओ अधिकारी, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारी संयुक्त रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले में हुई अतिवृष्टि एवं पीला मोजेक के कारण हुई फसल नुकसानी पर अपने-अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से सर्वे कर क्षति का आकलन कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने, फसल नुकसानी पर नियमानुसार बीमा सहायता राशि की कार्यवाही में सहयोग करने, पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गिरदावरी के कार्य को समयावधि में पूर्ण करने एवं कृषक फसल बीमा टोल फ्री नम्बर 1447, वाट्सअप नम्बर 7065514447 तथा क्रॉप इन्सोरेंस ऐप की जानकारी दिये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर श्रीमती आर्ची हरित द्वारा की गई। बैठक में तहसीलदार रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर एवं श्री मनोज चौहान, नायब तहसीलदार रतलाम शहर श्रीमती पिंकी साठे उपस्थित थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]