I love Muhammad स॰ क्योकि उन्होंने 1500 साल पहले उस अरब में मज़दूरों को पसीना सूखने से पहले मजदूरी देने की नसीहत की जहाँ ग़ुलाम ख़रीदे जाते थे । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

I love Muhammad स॰ क्योकि उन्होंने 1500 साल पहले उस अरब में मज़दूरों को पसीना सूखने से पहले मजदूरी देने की नसीहत की जहाँ ग़ुलाम ख़रीदे जाते थे ।

😊 Please Share This News 😊

I love muhammad स॰ क्योंकि उन्होंने 1500 साल पहले उस अरब में महिलाओं को अधिकार दिए जहाँ लड़कियों को पैदा होते ही दफ़ना दिया जाता था ।

 

I love Muhammad स॰ क्योंकि उन्होंने 1500 साल पहले शिक्षा का महत्व बताया और शिक्षा हासिल करने के लिए चीन तक भी जाना हो तो जाइए यानी हर मॉडर्न पढ़ाई को हासिल करने के लिए प्रेरित किया ।

 

I love Muhammad स॰ क्योकि उन्होंने 1500 साल पहले दुनियाँ को पड़ोसी के अधिकार के बारे में बताया पड़ोसी भूखा है तो आप खाना नहीं खाये ऐसी नसीहत दे कर समाज में मुहब्बत की ख़ुशबू फैलाने का पैग़ाम दिया । 

 

I love Muhammad स॰ क्योकि उन्होंने 1500 साल पहले नमाज़ , रोज़ा ज़कात हज के साथ ख़ैरात की अहमियत को दुनिया को बताया ख़ैरात यानी इंसानियत की ख़िदमत को सबसे बेहतर इबादत बताया ।

 

करोड़ो वजह है जिन को सोचने भर से आप की ज़ुबान और दिल से यह आवाज़ आएगी की i love Muhammad स॰ मेरी बस एक इल्तिजा है की वाक़ई अगर नबी-ए- करीम स॰ से मुहब्बत करते है तो उनकी कही बातों को अपनी ज़िंदगी में शामिल कर लीजिए ।

 

नबी-ए- करीम स॰ रहमतुलआलमीन है ( पूरे ब्रम्हाण्ड पर रहमत बरसाने वाले ) अगर आप उनकी कही बातों को अपनी ज़िंदगी में शामिल कर लें तो 25 करोड़ नहीं पूरा हिंदुस्तान लिखेगा I love muhammd स॰ पूरी दुनिया लिखेगी i love muhammad स॰

 

प्लीज़ राजनीति के लिए मेरे नबी स॰ के नाम का इस्तेमाल ना कीजिए अगर मुहब्बत है तो साबित कीजिए , आप के कहे बिना दुनिया कहे की यह muhammad स॰ से मुहब्बत करने वाले है , अल्लाह हम सभी को नबी-ए-करीम की सुन्नतों पर अमल करने वाला बना दे ।

 

आमीन

 

आफताब आलम बॉम्बे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754