किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ। सत्संग हमें नवजीवन प्रदान करता है। संतों के साथ ,सत्संग से हमारा मन निर्मल होता है।मन का लोभ समाप्त होकर मन निर्भय होकर परमानंद को प्राप्त करता है – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ। सत्संग हमें नवजीवन प्रदान करता है। संतों के साथ ,सत्संग से हमारा मन निर्मल होता है।मन का लोभ समाप्त होकर मन निर्भय होकर परमानंद को प्राप्त करता है

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ सोनकच्छ*सत्संग हमें नवजीवन प्रदान करता है*

सोनकच्छ। सत्संग हमें नवजीवन प्रदान करता है। संतों के साथ ,सत्संग से हमारा मन निर्मल होता है।मन का लोभ समाप्त होकर मन निर्भय होकर परमानंद को प्राप्त करता है। मनुष्य का पहला जन्म मां के द्वारा होता है लेकिन जब मनुष्य सत्संग में अध्यात्म से मानवीय मूल्य ग्रहण करता है तो उसका नवीन जन्म होता है और मानवतावादी दृष्टिकोण विकसित होता है।आज संस्कार की कमी से मानवता की जगह दानवता बढ़ रही है। हमें संत महात्मा से मिलने जाते समय माया एवं अभिमान को त्याग कर जाना चाहिए।

मनुष्य को पेतृक संपत्ति पर अभिमान नहीं करना चाहिए । पैतृक संपत्ति तो बासी भोजन के समान है। ईमानदारी से स्वयं द्वारा कमाई संपत्ति ही ताज़े भोजन के समान है। अतः स्वयं पुरूषार्थ कर संपत्ति अर्जित करना चाहिए।

जीवन में उतार चढाव चलते रहते हैं हमें सभी जगह राज़ी रहना सीखना चाहिए। हमें किसी को दुःख देने का निमित्त नहीं बनना चाहिए। उक्त अमृत मय वाणी गीता भवन सोनकच्छ में चल रहे 57 वें गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर पूज्य श्री श्री 108 श्री उद्धव दास जी महाराज त्यागी, त्यागी आश्रम सीहोर ने कही।

प्रारंभ में पूज्य स्वामी जी, ट्रस्टी सत्य नारायण लाठी, लक्ष्मी नारायण जाट, प्रमोद कुमार भावसार, श्री मती विजय लक्ष्मी जोशी आदि ने भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पूज्य स्वामी जी का पुष्प हारो से स्वागत ट्रस्टी सुरेश भूतड़ा, गणेश राम पाटीदार, ओमप्रकाश यादव, रणछोड़ लाल जाजू, शंकर लाल शर्मा, राधेश्याम जोशी, केशव लाल राठौर, लक्ष्मी नारायण शर्मा , शेर सिंह भदौरिया, अशोक दुबे, मुरलीधर झाला आदि ने किया। स्वागत भाषण एवं आय व्यय का ब्यौरा ट्रस्टी सोभाग सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यात्म मंडल के महामंत्री अशोक दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन गीता भवन के ट्रस्टी डॉ धर्मेन्द्र कुमार नागर ने किया। गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सोनकच्छ क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओ ने मधुर संगीतमय भजनों पर खूब आनंदित होकर नृत्य किया। 

इस अवसर पर गीता भवन परिवार के जनार्दन सिंह सिकरवार, राधेश्याम गजेश्वर, कैलाश नारायण दरक,अशोक शर्मा, घनश्याम यादव, रामचंद्र यादव, जीवन सिंह सेंधव, सहित क्षेत्र के धर्म प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]