किस्मत न्यूज़ इन्दोर,स्टेट साइबर सेल इंदौर द्वारा भारतीय साइबर पोर्टल(I4C) तथा अमेरिका के साइबर पोर्टल (IC3) के माध्यम से, इंदौर स्थित कंपनी की, अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड द्वारा 3.72 करोड़ की ऑनलाइन ठगी गई राशि फ्रीज़/होल्ड तथा रिकवर कराई गई।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ इंदौर,घटना का विवरण:-अब्दुल वाहिद मंसूरी खलीफा की विशेष ख़बर,
इंदौर में स्थित एक निजी कंपनी शिवगंगा ड्रिलर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अमेरिका के हॉउसटन स्थित उसकी कंपनी के वेंडर, इनोवेक्स इंटरनेशनल इंक को 415,017.58 डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 3.72 करोड़ रुपये) इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन के माध्यम से, व्यापारिक भुगतान किया जाना था। साइबर अपराधियों द्वारा इस भुगतान को हासिल करने के लिए बिजनेस ईमेल कंप्रोमाइज (बीईसी) तथा स्पूफिंग ईमेल का उपयोग कर, उक्त राशि की अंतरराष्ट्रीय फॉरेन रेमिटेंस, अमेरिका की जेपी मॉर्गन बैंक के एक संदिग्ध खाते में धोखाधड़ी से ट्रांसफर/भुगतान करवाई गई। स्पूफ ईमेल एक प्रकार का धोखाधड़ी वाला ईमेल होता है जिसमें प्रेषक अपना ईमेल डोमेन या नाम जाली तरीके से बदल लेता है ताकि यह किसी विश्वसनीय स्रोत, जैसे बैंक या कंपनी, से आया हुआ लगे। इसी प्रकार बिजनेस ईमेल कंप्रोमाइज (बीईसी) धोखाघड़ी वाले भुगतान करने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाला एक फ्रॉड है। साइबर अपराधियों द्वारा एक बार धोखाधड़ी से उक्त राशि संदिग्ध खाते में ट्रांसफर करवाने के बाद, इंदौर स्थित कंपनी को फिर से स्पूफ ईमेल कर सूचित किया कि उनका भुगतान रिजेक्ट हो चुका है अतः वे एक अल्टरनेट बैंक अकाउंट उपलब्ध करा रहे हैं जिस पर इंदौर स्थित कंपनी से री-पेमेंट करने का अनुरोध किया गया। इंदौर स्थित कंपनी को शंका होने पर उनके द्वारा अपने वेंडर से टेलीफोन से संपर्क किया तब उन्हें फ्रॉड की जानकारी लगी। कंपनी द्वारा स्टेट साइबर सेल इंदौर में शिकायत करने पर तत्काल ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल(I4C) पर ऑनलाइन प्रकरण दर्ज करवाया गया। यह तथ्य सामने आया कि संदिग्ध बैंक खाता अमेरिका से संबंधित है अतः अमेरिका में एफबीआई (FBI) के अधीन IC3 ( इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर) पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई ताकि अमेरिका स्थित बैंक खाते में राशि को शीघ्र होल्ड /फ्रीज़ किया जा सके। भारत एवं अमेरिका के साइबर क्राइम पोर्टल I4C तथा IC3 पर शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर का संदर्भ देते हुए जेपी मॉर्गन बैंक को आधिकारिक ईमेल से तत्काल सूचना दी गई। इस प्रकार, त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरुप जेपी मॉर्गन बैंक द्वारा संदिग्ध खाते में जमा धोखाधड़ी की राशि को होल्ड किया गया तथा बैंक ऑफ़ इंडिया के माध्यम से जिसमें इंदौर स्थित कंपनी का बैंक खाता है, अंतर्राष्ट्रीय रिकॉल प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए, वास्तविक वित्तीय धोखाधड़ी को रोकते हुए, उक्त कंपनी को यूएस डॉलर की संपूर्ण राशि कंपनी को वापस की गई।
सराहनीय भूमिका :- स्टेट साइबर सेल में पदस्थ निरीक्षक श्री दिनेश वर्मा, उपनिरीक्षक श्री इतेंद्र सिंह द्वारा भारतीय साइबर क्राइम पोर्टल के अलावा अमेरिका के इंटरनेट क्राइम सेंटर से तथा इंदौर स्थित पीड़ित कंपनी को अपने वेंडर से तत्काल ही समन्वय कर फ्रॉड राशि को अपराधियों तक पहुंचने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई गई ।
जनहित अपील – स्टेट साइबर सेल आम नागरिकों एवं व्यापारिक संस्थानों से अपील करता है कि ई-मेल के माध्यम से प्राप्त बैंक विवरण में किसी भी प्रकार के परिवर्तन पर भुगतान से पूर्व स्वतंत्र माध्यम से पुष्टि अवश्य करें तथा संदेह होने पर तत्काल नजदीकी साइबर सेल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

