जीवन के हर रस को पूरा करती है रास की कथा — पंडित व्यास. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
महिदपुर रोड स्थानीय श्री राम मंदिर हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के आज छठे दिन बुधवार की कथा में रास की कथा का विवरण सुनाते हुए पंडित सुनील कृष्ण व्यास बेरछा मंडी वालों ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुए कहा जो रास की कथा सुनता है उसके जीवन में फिर किसी रस की कमी नहीं रहती ,जलेबी जब तक चासनी में ना चढ़े वह जलेबी फीकी होती है ठीक उसी प्रकार जो मनुष्य योनि पाकर भी अपने शरीर से भगवान का भजन रूपी चासनी में ना पड़े तब तक मनुष्य जीवन भी फ़िका रहता है। आपने कथा में भगवान द्वारकाधीश और रुक्मणी माता के विवाह प्रसंग को मार्मिक ढंग से समझाते हुए कहा रुक्मिणी भक्त है द्वारकाधीश भगवान है भगत को भगवान प्रेम से ही मिलते हैं रुक्मणी प्रेम का पात्र बनी तब भगवान द्वारकाधीश ने रुक्मणी का हरण किया। आज की कथा के विवाह, आरती एवं प्रसादी के लाभार्थी छगनलाल ऊँकारलाल फरक्या परिवार निंबोदिया वाले रहे ।कथा के पूर्व भगवान द्वारकाधीश और रुक्मणी मैया की बारात श्री शेष शाई विष्णु मंदिर पोरवाल परिसर से बैंड बाजों के साथ निकाली जिसमें नगर के सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।आज की कथा में स्थानीय विधायक श्री दिनेश जी जैन बॉस, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह जी के साथ गुरुदेव भक्त मंडल के ताल आलोट हाटपीपल्या से कई भक्त लोग पधारे। कथा में सभी नगर वासियों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

