भारतीय सेना की जांबाज अधिकारी के अपमान और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मंत्री विजय शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भारतीय सेना की जांबाज अधिकारी के अपमान और सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मंत्री विजय शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग।

😊 Please Share This News 😊

“सेना का अपमान करने वाले मंत्री को संरक्षण देना बंद करें मुख्यमंत्री:

 डॉ. विक्रम चौधरी”

 

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

 

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. विक्रम चौधरी ने आज एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री विजय शाह और राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा विजय शाह की माफी को “मगरमच्छ के आँसू” करार देने और अभियोजन (Prosecution) की मंजूरी पर सरकार को दिए गए 2 हफ्ते के अल्टीमेटम के बाद, कांग्रेस ने मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई है।

डॉ. चौधरी ने कहा, “यह केवल एक व्यक्ति का बयान नहीं, बल्कि भारतीय सेना की गरिमा और कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी जांबाज अधिकारी की अस्मिता पर हमला है। एक महिला सैन्य अधिकारी को ‘आतंकवादियों की बहन’ कहना भाजपा की विकृत मानसिकता और उनके खोखले राष्ट्रवाद को उजागर करता है।”

न्यायालय की फटकार सरकार के लिए शर्म की बात, “सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि माफी का समय निकल चुका है। जब देश की सर्वोच्च अदालत किसी मंत्री के आचरण को ‘मर्यादाहीन’ और उसकी माफी को ‘दिखावा’ कह रही हो, तो ऐसे व्यक्ति को एक मिनट भी कैबिनेट में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।”

सरकार की शह पर देरी क्यों ? 

डॉ. चौधरी ने आरोप लगाया कि SIT की रिपोर्ट आने के बावजूद राज्य सरकार अभियोजन की मंजूरी देने में जानबूझकर देरी कर रही है। उन्होंने सवाल किया, “क्या मुख्यमंत्री जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए सेना का अपमान करने वाले मंत्री को संरक्षण दे रहे हैं?”

इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि यदि अगले 48 घंटों के भीतर विजय शाह का इस्तीफा नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोधी दर्शन करेगी और भाजपा के छद्म राष्ट्रवाद का चेहरा जनता के सामने बेनकाब करेगी।

“लोकतंत्र में जनता और सेना सर्वोपरि है, कोई अहंकारपूर्ण मंत्री नहीं। भाजपा सरकार अपनी चुप्पी तोड़े और न्याय का मार्ग प्रशस्त करे।”

— डॉ. विक्रम चौधरी

प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]