नम्र बनो, इसमें कुछ भी खर्च नहीं होता है….जिस प्रकार से जिस पेड़ में फल लगा होता है, वही पेड़ झुका होता है 🙏🏻🙏🏻अमिताभ बच्चन कहते हैं – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नम्र बनो, इसमें कुछ भी खर्च नहीं होता है….जिस प्रकार से जिस पेड़ में फल लगा होता है, वही पेड़ झुका होता है 🙏🏻🙏🏻अमिताभ बच्चन कहते हैं

😊 Please Share This News 😊

ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़कियां खाती भी और पहनती भी है😳😳 | Riddle Game Challenge🤩🤩100 rs इनाम 7869552754 इस पर व्हाट्स ऐप जवाब दे

 

महिला सांसदों ने  ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

 

अमिताभ बच्चन कहते हैं … “अपने करियर के चरम पर, मैं एक बार हवाई जहाज से यात्रा कर रहा था। 

मेरे बगल वाली सीट पे एक साधारण से सज्जन व्यक्ति बैठे थे, जिसने एक साधारण शर्ट और पैंट पहन रखी थी। वह मध्यम वर्ग का लग रहा था, और बेहद शिक्षित दिख रहा था।

 

अन्य यात्री मुझे पहचान रहे थे कि मैं कौन हूँ, लेकिन यह सज्जन मेरी उपस्थिति के प्रति अंजान लग रहे थे … वह अपना पेपर पढ़ रहे थे, खिड़की से बाहर देख रहे थे, और जब चाय परोसी गई, तो उन्होंने इसे चुपचाप पी लिया ।

 

उसके साथ बातचीत करने की कोशिश में मैं उन्हें देख मुस्कुराया। वह आदमी मेरी ओर देख विनम्रता से मुस्कुराया और ‘हैलो’ कहा।

 

हमारी बातचीत शुरू हुई और मैंने सिनेमा और फिल्मों के विषय को उठाया और पूछा, ‘क्या आप फिल्में देखते हैं?’

 

आदमी ने जवाब दिया, ‘ओह, बहुत कम। मैंने कई साल पहले एक फिल्म देखा था। ‘

 

मैंने उल्लेख किया कि मैंने फिल्म उद्योग में काम किया है।

 

आदमी ने जवाब दिया .. “ओह, यह अच्छा है। आप क्या करते हैं?”

 

मैंने जवाब दिया, ‘मैं एक अभिनेता हूं’

 

आदमी ने सिर हिलाया, ‘ओह, यह अद्भुत है!’ तो यह बात हैं …

 

जब हम उतरे, तो मैंने हाथ मिलाते हुए कहा, “आपके साथ यात्रा करना अच्छा था। वैसे, मेरा नाम अमिताभ बच्चन है!”

 

उस आदमी ने हाथ मिलाते हुए मुस्कुराया, “थैंक्यू … आपसे मिलकर अच्छा लगा..मैं जे आर डी टाटा (टाटा का चेयरमैन) हूं!”

 

मैंने उस दिन सीखा कि आप चाहे कितने भी बड़े हो।हमेशा आप से कोई !! बड़ा !! होता है।

 

नम्र बनो, इसमें कुछ भी खर्च नहीं होता है….जिस प्रकार से जिस पेड़ में फल लगा होता है, वही पेड़ झुका होता है 🙏🏻🙏🏻

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]