शहर-वालों की मोहब्बत का मैं क़ाएल हूँ मगर मैं ने जिस हाथ को चूमा वही ख़ंजर निकला तू यहीं हार गया है मिरे बुज़दिल दुश्मन मुझ से तन्हा के मुक़ाबिल तिरा लश्कर निकला – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

शहर-वालों की मोहब्बत का मैं क़ाएल हूँ मगर मैं ने जिस हाथ को चूमा वही ख़ंजर निकला तू यहीं हार गया है मिरे बुज़दिल दुश्मन मुझ से तन्हा के मुक़ाबिल तिरा लश्कर निकला

😊 Please Share This News 😊

मैं तो मक़्तल में भी क़िस्मत का सिकंदर निकला

क़ुरआ-ए-फ़ाल मिरे नाम का अक्सर निकला

 

था जिन्हें ज़ो’म वो दरिया भी मुझी में डूबे

मैं कि सहरा नज़र आता था समुंदर निकला

 

मैं ने उस जान-ए-बहाराँ को बहुत याद किया

जब कोई फूल मिरी शाख़-ए-हुनर पर निकला

 

शहर-वालों की मोहब्बत का मैं क़ाएल हूँ मगर

मैं ने जिस हाथ को चूमा वही ख़ंजर निकला

 

तू यहीं हार गया है मिरे बुज़दिल दुश्मन

मुझ से तन्हा के मुक़ाबिल तिरा लश्कर निकला

 

 

 

अहमद फ़राज़

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754